Quantcast
Channel: रोमांस

ये है आज का सबसे धांसू चुटकुला : मैंने तेरी गर्लफ्रेंड को नहाते हुए देखा

$
0
0

Girlfriend Jokes
 

चिंटू- यार, आज मैंने तेरी गर्लफ्रेंड को नहाते हुए देखा।

....

पिंटू- साले, तुझे ऐसा करते समय जरा-सी भी शर्म नहीं आई, 

....मैं तुझे जान से मार दूंगा।

....

चिंटू- यार इसमें मेरी गलती नहीं है, गलती उसकी है,

....

....

मैं जिस तालाब में नहा रहा था, 

वो उस तालाब के सामने वाली रोड से जा रही थी।


ALSO READ: प्रेमी-प्रेमिका का मजेदार चुटकुला : ये भी खूब रही

ALSO READ: हिन्दी में चटपटा चुटकुला : नेटवर्क का नया मौसम

 


मकर संक्रांति का इतना मजेदार जोक आपने आज तक नहीं पढ़ा होगा : सुंदर सहेली का घर आगमन

$
0
0

jokes pati patni 
 

मकर संक्रांति के दिन शालू की सुंदर सहेली घर आई।

....

...

शालू का पति वहीं बैठा,

... और अपनी पत्नी की सहेली को टकटकी लगाकर देख रहा था...

....

...

कुछ देर बाद प्रेशर कुकर की 10 सीटियां बज गई पर शालू वहां से टस की मस नहीं हुई...

...

अब पति से रहा नहीं गया और बोला...

...

पति- किचन में देखो, दाल जल जाएगी।

...

...

शालू ने गुर्राते हुए कहा- जल जाने दो, पर आज मैं तुम्हारी दाल नहीं गलने दूंगी...।

ALSO READ: मजा आ जाएगा यह चटपटा जोक पढ़कर : आदमी और पतंग का एक ही हाल


सर्दी का इतना मजेदार चुटकुला आपने कही नहीं पढ़ा होगा : लाइव सेटिंग

$
0
0


 

चिंटू- पिंटू, क्या तुम्हें धूप में छत पर लेटने का फायदा पता हैं ? 

.

.

.

पिंटू- अरे नहीं, तू ही बता दें यार...

.

चिंटू- अरे, सर्दी की धूप में छत पर लेटने से बंदा....

.

.

.

...मोहल्ले में होने वाली कई सेटिंग लाइव देख लेता है।

वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

$
0
0

Valentine Day 2024
 

HIGHLIGHTS

 

* वेलेंटाइन डे का इतिहास।

* 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है वेलेंटाइन डे।

* प्यार के परवानों के इजहार का दिन।

History of Valentine Day : वेलेंटाइन डे खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए यह दिन अलग ही अहमियत रखता है। वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन, प्यार के इजहार का दिन। अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए हर धड़कते हुए दिल को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं, प्यार के परवानों के दिन की यानी वेलेंटाइन-डे की...।

आइए जानते हैं इस दिन के बारे में- 

 

वेलेंटाइन डे कब : आपको बता दें कि प्रतिवर्ष वेलेंटाइन डे 14 फरवरी के दिन ही मनाया जाता है, लेकिन इसके तहत वेलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से ही यानी 7 फरवरी से ही वेलेंटाइन सप्ताह शुरू हो जाता है, जिसका हर दिन अलग थीम पर आधारित होता है। क्योंकि वेलेंटाइन सप्ताह युवाओं में बहुत खास होता हैं और इस तरह 

14 फरवरी के दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाता है।

 

क्यों मनाया जाता है : वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाने वाला प्रेमियों का खास पर्व है, जिसे विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना-अपना अंदाज होता है और पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर होती है। 

 

चीन में जहां यह दिन 'नाइट्स ऑफ सेवेन्स' प्यार में डूबे दिलों के लिए खास होता है, वहीं जापान व कोरिया में इस पर्व को 'वाइट डे' का नाम से जाना जाता है। 

 

इतना ही नहीं, इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे व फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। इस पर्व पर पश्चिमी देशों में पारंपरिक रूप से इस पर्व को मनाने के लिए 'वेलेंटाइन-डे' नाम से प्रेम-पत्रों का आदान प्रदान तो किया जाता है ही, साथ में दिल, क्यूपिड, फूलों आदि प्रेम के चिह्नों को उपहार स्वरूप देकर अपनी भावनाओं को भी इजहार किया जाता है। 

 

19वीं सदीं में अमेरिका ने इस दिन पर अधिकारिक तौर पर अवकाश घोषित कर दिया था। यू.एस ग्रीटिंग कार्ड के अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में प्रति वर्ष करीब एक बिलियन वेलेंटाइन्स एक-दूसरे को कार्ड भेजते हैं, जो क्रिसमस के बाद दूसरे स्थान सबसे अधिक कार्ड के विक्रय वाला पर्व माना जाता है।

माना जाता है कि वेलेंटाइन डे मूल रूप से संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। परंतु सैंट वेलेंटाइन के विषय में ऐतिहासिक तौर पर विभिन्न मत हैं और कुछ भी सटीक जानकारी नहीं है। 1969 में कैथोलिक चर्च ने कुल ग्यारह सेंट वेलेंटाइन के होने की पुष्टि की और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वेलेंटाइन रोम के सेंट वेलेंटाइन माने जाते हैं। 

 

1260 में संकलित की गई 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' नामक पुस्तक में सेंट वेलेंटाइन का वर्णन मिलता है। इसके अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी में सम्राट क्लॉडियस का शासन था। उसके अनुसार विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। उसने आज्ञा जारी की कि उसका कोई सैनिक या अधिकारी विवाह नहीं करेगा।

संत वेलेंटाइन ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। उन्हीं के आह्वान पर अनेक सैनिकों और अधिकारियों ने विवाह किए। आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी सन् 269 को संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। तब से उनकी स्मृति में प्रेम दिवस मनाया जाता है। 

 

कहा जाता है कि सेंट वेलेंटाइन ने अपनी मृत्यु के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वेलेंटाइन'। यह दिन था 14 फरवरी, जिसे बाद में इस संत के नाम से मनाया जाने लगा और वेलेंटाइन-डे के बहाने पूरे विश्व में निःस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाया जा रहा है। बस तभी से वेलेंटाइन डे मनाया जाता है।

 

वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

$
0
0

Valentine Day

Valentine Day 2024: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है परंतु 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन डे सप्ताह की शुरुआत हो जाती है। 7 दिनों तक मनाए जाने वाले इस दिवस के हर दिन का एक नाम है और हर दिन कुछ नया किया जाता है। पश्‍चिमी देशों के द्वारा ईजाद किए गए इस पर्व को प्रेम से जोड़कर देखा जाता है जो कि समाज में इस तरह की धारणा को प्रमोट करता है।

 

धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाने के लिए किया है इन डे को ईजाद:-

 

7 फरवरी रोज डे:- इस दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग रंगों के गुलाबों देते हैं। जैसे, प्यार के लिए लाल और दोस्ती के लिए पीला गुलाब।

 

8 फरवरी प्रपोज डे:- इस दिन प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं।

 

9 फरवरी चॉकलेट डे:- इसे चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप चॉकलेट देकर अपने संबंधों में मिठास से भर सकते हैं।

 

10 फरवरी टेडी डे:- जिसमें टेडी टॉयज देने के बहाने भी आप प्यार को और गहरा किए जाने का फैशल है।

 

11 फरवरी प्रॉमिस डे:- सच्चे प्रेमी प्रॉमिस डे पर एक-दूसरे से प्यार निभाने का वादा करते हैं।

 

12 फरवरी किस डे:- इस दिन सच्चे प्रेमी-प्रेमिका किस के जरिए अपना प्यार जताते हैं।

 

13 फरवरी हग डे:- इस दिन अपने साथी को दें एक जादू की झप्पी और उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

 

14 फरवरी वैलेंटाइन डे:- प्यार करने वालों के लिए सबसे बड़ा दिन। इस दिन आप अपने प्यार के साथ सारा दिन बिता सकते हैं, उन्हें ब्यूटीफुल गिफ्ट्स दे सकते हैं।

Valentine Day 2024

इसके अगलाव भी वैलेंटाइन जारी रहता है इन डे के रूप में-

 

15 फरवरी स्लैप डे:- इस दिन जरा संभल कर रहें, क्योंकि स्लैप डे है।

 

16 फरवरी किक डे:- इस दिन को  के रूप में मनाया जाता है, अपने प्रिय को प्यार से किक करें और लीजिए खट्टी-मीठी नोक-झोंक का मजा।

 

17 फरवरी परफ्यूम डे:- इस दिन फूलों और इत्र भेंट कर प्यार की खुशबू का मजा लें।

 

18 फरवरी फ्लर्टिंग डे:- प्यार के साथ फ्लर्ट करने का मजा ले सकते हैं।

 

19 फरवरी कन्फेशन डे:- इस दिन अपनी सारी गलतियों को अपने प्रिय के सामने कन्फेस करें और उन गलतियों को न दोहराने का वादा करें। इससे आपके संबंध और मजबूत हो जाएंगे।

 

20 फरवरी मिसिंग डे:- इस दिन को एन्जॉय करने के लिए आप अपने प्रिय से दूर रहें और एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करें और अपने प्रियतम को प्यार भरे मिसिंग यू के संदेश भेजें।

 

शायद किसी को यह पता नहीं होगा कि हर साल जनवरी के पहले मंडे को डिवोर्स डे भी मनाया जाता है?


Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल

$
0
0

Valentine Day

Valentine Day Skincare

  • वैलेंटाइन डे पर खास दिखने के लिए इस ड्रिंक का सेवन करें।
  • सिर्फ 7 दिन में आपकी स्किन में आ जाएगा ग्लो।
  • एक्ने और रिंकल की समस्या से भी मिलेगी राहत।

Valentine Day Skincare : प्यार का मौसम आ गया है यानी वैलेंटाइन वीक (Valentine day 2024) शुरू हो चुका है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि इस दिन आप अपने प्यार का इज़हार करते हैं। साथ ही अपने प्यार को जाताने के लिए और पार्टनर को स्पेशल महसूस करवाने के लिए यह दिन बहुत खास है। ALSO READ: वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

इस खास दिन में आप भी अच्छा दिखने का प्रयास करते हैं। ऐसे में मेकअप से ज्यादा ज़रूरी है कि आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करे (Glowing Skin Tips)। ग्लोइंग स्किन की मदद से आप अपनी सुंदरता को और भी बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते है इस जूस के बारे में...

 

ग्लोइंग स्किन के लिए इस जूस का सेवन करें

ग्लोइंग स्किन के लिए ABC ड्रिंक बहुत फायदेमंद है। इस ड्रिंक में A का मतलब एप्पल यानी सेब, B का मतलब बीटरूट यानी चुकंदर और C का मतलब केरेट यानी गाजर है। इन तीनों चीज़ों को मिलाकर ABC ड्रिंक बनाई जाती है। इस ड्रिंक में जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज और विटामिन A, B6, B12, C, D और E जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं।

 

ABC ड्रिंक के फायदे क्या हैं?

1. ग्लोइंग स्किन : इस ड्रिंक का नियमित सेवन करने से आपकी स्किन ग्लोइंग हो जाएगी। साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं कम हो जाएंगी। इस ड्रिंक में भरपूर मात्रा में विटामिन C, A, E और आयरन जैसे तत्व होते हैं जो आपकी स्किन को निखारने में मदद करते हैं।


Valentine Day

2. डार्क सर्कल से राहत : अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं तो आपको इस ड्रिंक का सेवन ज़रूर करना चाहिए। आयरन की कमी के कारण डार्क सर्कल की समस्या होती है। इस ड्रिंक की मदद से आप कुछ ही दिनों में अपने डार्क सर्कल को काफी हद्द तक कम कर सकते हैं।

 

3. एक्ने से राहत : अगर आपको पिम्पल या एक्ने की समस्या है तो आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। ABC ड्रिंक शरीर से खून साफ करती है जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है जिससे पेट साफ रहता है।

 

4. स्किन कलर में सुधार : इस ड्रिंक की मदद से आपके स्किन कलर में भी सुधार आएगा। इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपनी स्किन कलर को बहुत ज्यादा बदल लेंगे। इस ड्रिंक की मदद से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं और 1-2 शेड बेहतर कर सकते हैं। 


ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप

$
0
0

Valentine Day Outfit

Valentine Day Outfit

  • वैलेंटाइन डे पर ड्रेस की जगह कुछ टॉप ट्राई कर सकती हैं।
  • इस दिन रेड या पिंक से अलग हटकर ये टॉप ट्राई करें।
  • आपको इस तरह के टॉप ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएंगे। 

Valentine Day Outfit : फरवरी का महीना, प्यार का महीना होता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) मनाया जाता है। साथ ही इस महीने में बसंत पंचमी का पर्व भी होता है जो मौसम को और भी सुहाना बना देता है। कई लोगों के लिए वैलेंटाइन डे बहुत खास होता है क्योंकि इस दिन लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं। ALSO READ: Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल
 

कुछ लोग पहली बार अपने प्यार का इज़हार करते हैं तो कुछ लोग अपने पार्टनर को इस दिन खास महसूस करवाना चाहते हैं। हालांकि वैलेंटाइन डे एक वेस्टर्न कांसेप्ट है लेकिन यह पर्व बहुत सुंदर और उत्साहपूर्ण होता है। आज के समय में न सिर्फ युवा बल्कि हर उम्र के लोग इस दिन को मनाते हैं क्योंकि प्यार इज़हार करने की कोई उम्र नहीं होती है। 
 

इस खास पर्व पर खास दिखने के लिए महिलाएं या लड़कियां सुंदर ड्रेस पहनती हैं। अगर आप ड्रेस नहीं पहनना चाहते हैं और आरामदायक स्टाइल वियर करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ सुंदर और क्यूट टॉप आइडियाज। आप इन टॉप को पहनकर बहुत सुंदर और डिसेंट लगेंगे। आइए जानते हैं इन Valentine Day Outfit Ideas के बारे में....

Valentine Day Outfit


1. Heart Shaped Hole Top : अगर आप इस वैलेंटाइन डे कुछ सिंपल और एलिगेंट पहनना चाहते हैं, साथ ही रेड या पिंक कलर से कुछ हटकर पहनना चाहते हैं तो आप इस क्यूट टॉप को ट्राई कर सकते हैं। यह टॉप बसंत के मौसन के अनुसार भी परफेक्ट है। आप किसी भी ऑनलाइन स्टोर से इस तरह का टॉप खरीद सकते हैं। 

Valentine Day Outfit


2. Floral Long Sleeve Top : डिसेंट टॉप की लिस्ट में यह टॉप भी बहुत अच्छा है। अगर आप डेट पर या कैसुअल लंच पर जा रहे हैं तो ये ऑउटफिट बहुत अच्छा है। इस टॉप को आप किसी भी ब्लू या ब्लैक डेनिम जीन्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

Valentine Day Outfit


3. Ruffle Puff Sleeve Top : अगर आपको रफल टॉप पसंद हैं या आपको इस तरह के कपड़े अच्छे लगते हैं तो इस टॉप को ट्राई कर सकते हैं। साथ ही अगर आप पतले हैं और अपनी बॉडी में वेट दिखाना चाहते हैं तो इस तरह का टॉप आप पर बहुत अच्छा लगेगा। इसके साथ आप ट्राउज़र या जीन्स पहन सकते हैं। 

Valentine Day Outfit


4. Korean Style Sweatshirt : ऑनलाइन शौपिंग के दौरान आपने यह टॉप कई बार देखा होगा। यह टॉप बहुत क्यूट और एलिगेंट लुक देता है। इस टॉप को खरीदने के लिए इसकी क्वालिटी ज़रूर चेक करें क्योंकि इस टॉप की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी उतना ही अच्छा ये आप पर लगेगा। 

ALSO READ: वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

प्रेमी जोड़े का ये मजेदार चुटकुला पढ़कर छूट पड़ेंगे हंसी के फव्वारे : कर दी ना छोटी बात

$
0
0

एक दिन प्रेमी-प्रेमिका बाजार में घूमने गए। रास्ते में गर्लफ्रेंड ने कहा- 

.

...मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 5000 रुपए की जरूरत है।

.

.

 

बॉयफ्रेंड बोला- लो... कर दी न छोटी बात, ये ले 100 रुपए...

.

.

...और अभी ऑटो करके घर जा

...और अपना पर्स ले कर आ...। 

 

हा...हा...हा...


Rose Day Shayari: गुलाब के साथ शेयर करें ये 5 खूबसूरत शायरियां

$
0
0

Happy Rose Day

Happy Rose Day

Rose Day Shayari : फरवरी का महिना बेहद खास होता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। साथ ही इस पर्व को मनाने के लिए आपको सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे 7 दिन मिलते हैं। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को इस दिन को मनाया जाता है। इस वीक में कई तरह के रोचक दिन शामिल होते हैं जिससे आप अपने प्यार का इज़हार कर सकें। ALSO READ: Rose Day से ही क्यों होती है वैलेंटाइन डे की शुरुआत?
 

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से की जाती है। गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक होता है और एक गुलाब सिर्फ खास व्यक्ति को दिया जाता है। सभी को गुलाब बहुत पसंद होते हैं खासकर महिलाओं को गुलाब बहुत पसंद होते हैं। रोज डे पर बाज़ार में विभिन्न रंग के गुलाब आपको देखने को मिलेंगे।

साथ ही इस दिन लोग अपने गुलाब का गुलदस्ता खरीदना भी पसंद करते हैं। लेकिन गुलाब या गुलदस्ते को रोचक बनाने के लिए आप एक कार्ड भी दे सकते हैं जिसमें सुंदर शायरियां लिख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ Rose Day wishes की बारे में....


Happy Rose Day

1. ये Rose Day मेरे यार

होता है सिर्फ नाम का

अब फूल को गुलाब देना

बताओ किस काम का!

Happy Rose Day
 

2. किसी को गुलाब देना इश्क नहीं,

उसे गुलाब की तरह रखना इश्क है।

हैप्पी रोज डे
 

3. चाहतों का जवाब देना है,

कुछ ही दिन में हिसाब देना है,

हिचकिचाहट भला क्यों न होगी,

आज गुल को गुलाब देना है।

Happy Rose Day
 

4.  टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है

बीता हुआ पल यादें दे जाता है,

हर शख्स का अपना अंदाज़ होता है,

कोई ज़िन्दगी में प्यार तो कोई प्यार में ज़िदंगी दे जाता है।

हैप्पी रोज डे
 

5. आज मैं ये इजहार करता हूं

जान भी तुझ पर निसार करता हूं,

बेहिसाब, बेशुमार करता हूं,

मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं।

Happy Rose Day


ALSO READ: Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप

Rose Day से ही क्यों होती है वैलेंटाइन डे की शुरुआत?

$
0
0


Rose Day 2024 
 

  • गुलाब, प्यार का प्रतीक माना जाता है।
  • मुगल बेगम नूरजहां को गुलाब बहुत अधिक पसंद थे।
  • अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस करने का यह एक तरीका है। 

Rose Day 2024 : फरवरी का महीना बेहद खास होता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2024) मनाया जाता है। कपल्स के लिए ये वीक बहुत खास होता है और जो लोग अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं उनके लिए एक अवसर होता है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine 2024) मनाया जाता है। ALSO READ: Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप
 

इस वीक की शुरुआत रोज डे या गुलाब देने से शुरू होती है। वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही वाजार में सुंदर और विभिन्न रंग के गुलाब बिकना शुरू हो जाते हैं। पार्टनर को फूल देना बहुत खास होता है और अधिकतर लड़कियों को फूल बहुत पसंद होते हैं। ऐसे में हर फूल का मतलब भी अलग होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब देने से ही क्यों होती है? आइए जानते हैं इसका कारण...

 

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से ही क्यों होती है?

आपको बता दें रोज यानी गुलाब, प्यार का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इस फूल के ज़रिए अपने प्यार को इज़हार करना बहुत पुरानी परंपरा है। भारत की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को गुलाब बहुत अधिक पसंद थे। इस कारण से बेगम को खुश रखने के लिए उनके पति रोज टन के हिसाब से गुलाब भिजवाया करते थे। यह अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का एक तरीका है। 
 

साथ ही वेस्टर्न देशों में भी अपने प्यार को एक्सप्रेस करने के लिए गुलाब के फूलों का आदान प्रदान किया जाता था। गुलाब के फूल के ज़रिए आप बिना कुछ कहे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं क्योंकि यह फूल बेहद खास होता है और खास लोगों को ही दिया जाता है। 


Rose Day 2024

गुलाब के हर रंग का अलग मतलब

1. लाल गुलाब : लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और शब्दों में कुछ नहीं कहना चाहते हैं तो लाल गुलाब देकर अपनी फीलिंग शेयर कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक में गुलाब देने पर आपका प्यार समझ जाते हैं।  

 

2. पीला गुलाब : यह रंग दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। यह गुलाब देकर आप दोस्ती को मजबूती देते हो और खास महसूस करवाते हो। उसे नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।

 

3. गुलाबी गुलाब : यह दिखने में बेहद खूबसूरत और कोमल होता है। गुलाब उन्‍हें दिया जाता है जिन्हें आप पसंद करते हैं। रोज डे के दिन गुलाब का फूल देकर भी नई शुरुआत की और एक कदम बढ़ाया जा सकता है।

 

4. काला गुलाब : काला गुलाब बाजार में बहुत कम दिखता है। साथ ही इस रंग के गुलाब का प्रतीक होता है दुश्‍मनी। इसलिए ये गुलाब तो किसी भी तरह से अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए।      

 

5. नारंगी गुलाब : नारंगी गुलाब प्यार के इजहार का प्रतीक होता है। नारंगी गुलाब देकर आप अपने प्‍यार का इजहार कर सकते हैं।

 

6. सफेद गुलाब : सफेद गुलाब शांति का प्रतीक होता है। इस रंग का गुलाब देकर आप गिले-शिकवे दूर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है तो पहले उसे सफेद रंग का गुलाब दें, इसके बाद अन्य रंग का गुलाब दें। 


ALSO READ: Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल

Valentine Nail Art: वैलेंटाइन पर इस तरह से करें नेल आर्ट, जानें ये 4 स्टाइल

$
0
0

Valentine Nail Art

Valentine Nail Art

Valentine Nail Art : लव डे यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) के मौसम आ गया है। अधिकतर देशों में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन कपल्स के लिए बहुत खास होता है। इस दिन कपल्स रोमांटिक डेट पर जाते हैं और कई तरह की रोचक एक्टिविटी करना पसंद करते हैं। साथ ही अपने प्यार को इज़हार करने के लिए यह खास दिन मनाया जाता है। ALSO READ: Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप
 

सिर्फ वैलेंटाइन डे नहीं बल्कि वैलेंटाइन वीक भी लोग उत्साह के साथ मनाते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए यह पर्व बेहद खास है। इस खास दिन के लिए आप अपने नेल आर्ट को भ खास बना सकते हैं। अगर आपको नेल आर्ट पसंद हैं और इस वैलेंटाइन कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन Valentine Nail Art Ideas....

Valentine Nail Art


1. अगर आप इस वैलेंटाइन डे, रेड और पिंक कलर से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह आर्ट आपके लिए बहुत बेहतरीन है। चॉकलेट ब्राउन नेल आर्ट आपके हाथों पर बहुत अच्छे लगेंगे। आप अपने पार्लर में जाकर भी इस स्टाइल को ट्राई कर सकते हैं। साथ ही घर बैठे भी आप इस नेल आर्ट को बना सकते हैं। 

Valentine Nail Art


2. अगर अप कुछ सिंपल और एलिगेंट लुक चाहते हैं तो इस नेल आर्ट को भी ट्राई कर सकते हैं। यह पार्टी के लिए बहुत अच्छा है। साथ ही आप कैसुअल मीट में भी इस स्टाइल को वियर कर सकते हैं। यह स्टाइल आपकी वेस्टर्न ड्रेस पर भी बहुत अच्छी लगेगी। इसके अलावा आप कैसुअल वियर या ट्राउज़र के साथ भी इस नेल आर्ट को वियर कर सकते हैं। 

Valentine Nail Art


3. इस वैलेंटाइन कुछ अलग हटकर और बार्बी के स्टाइल में अपने नेल आर्ट को वियर करें। इस तरह के नेल आर्ट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। साथ ही आपके दोस्तों को भी यह स्टाइल बहुत पसंद आएगा। पेस्टल कलर की मदद से आपके नेल्स सिंपल और सुंदर लगेंगे। साथ ही ऑनलाइन स्टोर से आप इस तरह के नेल एक्सटेंशन ले सकते हैं या आपको स्टीकर भी मौजूद मिल जाएंगे। 

Valentine Nail Art


4. यह स्टाइल भी बेहद खास है। अगर आप पिंक कलर नहीं चाहते हैं तो आप किसी भी कलर में इस स्टाइल को वियर कर सकते हैं। यह काफी यूनिक स्टाइल है जो आपके हाथों को बहुत सुंदर बना देगा। साथ ही अगर इस वैलेंटाइन आप कोई सुंदर ड्रेस पहनने का सोच रहे हैं तो इस तरह का नेल आर्ट ज़रूर करवाएं। अगर आप किसी एक्सपर्ट से यह नेल आर्ट करवाएंगे तो आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। 

ALSO READ: Rose Day से ही क्यों होती है वैलेंटाइन डे की शुरुआत?

रिलेशनशिप के लिए बेहद खास है Propose Day, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

$
0
0

Propose Day

Propose Day

  • इस दिन की शुरुआत 1477 में हुई थी।
  • पहली बार हीरे की अंगूठी से किया था प्रपोज।
  • 1816 में राजकुमारी चार्लोट के प्रपोज की काफी चर्चा हुई।

Propose Day 2024 : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2024) शुरू हो चुका और आप भी तैयार हो जाइए अपने प्यार का इज़हार करने के लिए। इस वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और इसके बाद प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाता है। यानी हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। कई ऐसे कपल्स होते हैं जो अपने प्यार का इज़हार करने के लिए इस दिन को चुनते हैं और अपने प्यार को हमेशा के लिए यादगार बनाते हैं। ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?
 

अगर आप भी लंबे समय से अपने पार्टनर को प्रपोज करना कहते हैं तो आप कोई अच्छी ट्रि, कैंडल लाइट डिनर या मूवी जैसी मज़ेदार एक्टिविटी को उनके साथ प्लान कर सकते हैं। प्रपोज डे मनाने के कई तरीके हैं और अपनी रोमांटिक लाइफ को रोचक बनाने के लिए वैलेंटाइन वीक एक बेहतरीन अवसर है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्रपोज डे क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है? तो आइए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में...
 

क्या है प्रपोज डे का इतिहास? | Propose Day History

माना जाता है कि प्रपोज डे की शुरुआत वैलेंटाइन वीक से ही शुरू हुई थी, जो सदियों से मनाया जाता रहा है। जैसा कि आपको पता है कि वैलेंटाइन वीक और इससे जुड़े दिनों की शुरुआत पश्चिमी देशों से हुई थी। तब से यह पर्व भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। 


Propose Day

प्रपोज डे का इतिहास अच्छी तरह से प्रलेखित तो नहीं है और इसकी उत्पत्ति भी अस्पष्ट है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि 1477 में, ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। 1816 में राजकुमारी चार्लोट के अपने भावी पति के प्रपोज करने की खुब चर्चा हुई। यही कारण है कि वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। ऐसे कई सारी कहानियां प्रपोज डे के बारे में प्रचलित है। 

क्या है प्रपोज डे का महत्व?

प्रपोज डे उन कपल्स के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है जो रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर को प्रपोज करके अपने प्यार को आधिकारिक बनाना चाहते हैं। यह दिन कई रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है और दो व्यक्तियों के बीच प्रतिबद्धता और प्यार का प्रतीक है।

 

इस दिन बहुत से लोग अपने पार्टनर को खास और यादगार तरीके से प्रपोज करना चाहते हैं। उन्हें कोई खास तोहफा देते हैं या रोमांटिक आउटिंग का प्लान बनाते हैं। यह प्यार और प्रतिबद्धता का जश्न मनाने और एक साथ भविष्य की ओर यात्रा शुरू करने का दिन है।


ALSO READ: Rose Day Shayari: गुलाब के साथ शेयर करें ये 5 खूबसूरत शायरियां

Propose करने के जानें ये 5 तरीके, कोई भी हो जाएगा इंप्रेस

$
0
0

Propose Day 2024

Propose Day 2024

  • सनसेट या सनराइज के दौरान प्रपोज करें।
  • अम्यूजमेंट पार्क में भी कर सकते हैं प्रपोज।
  • कैंडल लाइट डिनर प्रपोज के लिए सबसे बेहतरीन।

Propose Ideas : फरवरी में वैलेंटाइन वीक होता है जिसका इंतज़ार सभी कपल बड़ी ही बेसब्री से रहता है। क्योंकि इस महीने में लव डे यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) मनाया जाता है। यह पर्व पूरे 7 दिन चलता है और वैलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day 2024) मनाया जाता है। ALSO READ: रिलेशनशिप के लिए बेहद खास है Propose Day, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

सभी व्यक्ति को अपने जीवन में किसी न किसी से प्यार होता है। लेकिन प्यार होना और प्यार का इज़हार करना दोनों में बहुत अंतर है। प्यार करना जरूर आसान है लेकिन प्यार का इजहार करना बहुत मुश्किल है। अकेले में तो काफी तैयारी कर ली जाती है लेकिन दिल की बात कहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। 

 

लेकिन एक रिलेशनशिप की शुरुआत करने के लिए प्यार का इज़हार करना भी ज़रूरी है। वो कहते हैं न फर्स्ट इम्प्रैशन इस द लास्ट इम्प्रैशन। वैसे ही अपनी रिलेशनशिप की अच्छी शुरुआत करने के लिए एक अच्छा प्रपोज़ल होना ज़रूरी है।

प्रपोज करने के लिए कई तरीके हैं लेकिन आप अपने पार्टनर के अनुसार सही तरीका चुनें और उन्हें अच्छा महसूस करवाएं। आइए जानते हैं कुछ खास तरीके जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं और बेहतरीन तरीके से उन्हें प्रपोज कर सकते हैं...

 

1. सनसेट या सनराइज के दौरान प्रपोज : अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हो जहां आसपास समुद्र हो तो अपने पार्टनर को बीच पर ही प्रपोज करें। समुद्र की आवाज, डूबता सूरज, ठंडी हवा, सूरज की लालिमा के बीच अपने पार्टनर को प्रपोज करने ये तरीका आपको और भी अधिक पास लाएंगा। 

 

2. एडवेंचर : अगर आप दोनों को एडवेंचर का शौक है तो कुछ तूफानी अंदाज में आप अपने पार्टनर को प्रपोज करें। शायद एडवेंचर राइड में प्रपोज करना भी एडवेंचर ही होगा। आप किसी अम्यूजमेंट पार्क ले जा सकते हैं क्योंकि इस तरह की डेटिंग भी काफी ज्यादा ट्रेंड में है।

 

3. कैंडल लाइट डिनर : कैंडल लाइट डिनर पर तो सभी जाते हैं लेकिन इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ ही जाएं। इस दौरान अकेले टाइम साथ बिताने से स्‍पेस भी मिलता है और प्यार भी गहरा होता है। और जब एक-दूसरे को समझते हैं तो फीलिंग और गहरी होती जाती है।और इस दिन कैंडल डिनर के दौरान प्रपोज करने पर पार्टनर स्‍पेशल महसूस करता है।
 

4. कोलाज बनाएं : अपना एक प्यारा सा कोलाज बनाकर दे सकते हैं। जिसमें एक-दुसरे के साथ बिताएं हुए सभी पल हो। साथ ही एक फोटो ऐसा भी होना चाहिए। जिसे देखकर पार्टनर समझ जाएं कि वो आपसे बेइंतहा मोहब्बत करता है। और आपको बस इतना इंतजार हो कि वह आपको प्रपोज कर दें और आप उसे हां भी कर दें।

 

5. ड्राइव इन थिएटर या कैफे : आज के समय में ड्राइव इन कल्चर काफी ज्यादा बढ़ गया है और डेट के लिए यह बहुत खास तरीका है। अगर आपके पार्टनर को मूवी देखना पसंद है या मूवी देखने का मन है तो आप एक ड्राइव इन थिएटर में अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। साथ ही ड्राइव इन कैफे में आप अच्छा सा खाना खा सकते हैं। 


ALSO READ: Valentine Nail Art: वैलेंटाइन पर इस तरह से करें नेल आर्ट, जानें ये 4 स्टाइल

वास्तु के अनुसार अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए ये 5 गिफ्ट

$
0
0

Valentine Day Gift

Valentine Day Gift

  • गिफ्ट में कभी रुमाल नहीं देना चाहिए।
  • जूते भी कभी गिफ्ट नहीं करने चाहिए।
  • परफ्यूम और सेंट भी गिफ्ट न करें।

Valentine Day Gift : किसी भी खास मौके पर हम अपने प्रिय दोस्त, परिवार जन और अपने पार्टनर को गिफ्ट देना पसंद करते हैं। खासकर कपल्स को एक दूसरे को गिफ्ट देना पसंद होता है। ऐसे में गिफ्ट देने के लिए तमाम चीज़ें है और हम हमेशा गिफ्ट देने के लिए कोई नया तरीका ढूंढते हैं। साथ ही हम अपने पार्टनर के लिए बेस्ट गिफ्ट देना का सोचते हैं। लेकिन कई बार जाने अनजाने में हम ऐसी गिफ्ट भी दे देते हैं जो वस्तु के अनुसार नहीं देना चाहिए। ALSO READ: Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल
 

जी हां, ऐसी कई गिफ्ट हैं जो वस्तु के अनुसार नहीं देना चाहिए या घर में इस तरह की गिफ्ट नहीं रखनी चाहिए। इस कारण से कपल्स के बीच लड़ाई झगड़े जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही इस तरह की गिफ्ट देना अशुभ भी माना जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि किस तरह की गिफ्ट नहीं देना चाहिए (What not to gift as per vastu).....


Valentine Day Gift

1. जूते : अक्सर लड़कियां, लड़कों को जूते देना पसंद करती हैं। लड़कों के लिए जूते देना एक शानदार गिफ्ट है क्योंकि अधिकतर लड़कों को अच्छे जूते पहनना बहुत पसंद होते हैं। वस्तु शास्त्र के अनुसार जूते नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। साथ ही कई देशों में भी जूते गिफ्ट में नहीं दिए जाते हैं।
 

2. परफ्यूम : अधिकतर कपल्स एक दूसरे को परफ्यूम देना भी पसंद करते हैं। परफ्यूम बहुत खास गिफ्ट है और एक प्रीमियम चॉइस भी है। लेकिन वस्तु के अनुसार परफ्यूम भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इस तरह की गिफ्ट देने से रिश्ते में दूरी आ सकती हैं। 
 

3. ताजमहल : कई बार एक सुंदर गिफ्ट देने के लिए लोग ताज महल गिफ्ट करना पसंद करते हैं। शीशे में बंद ताजमहल बहुत सुंदर लगता है और घर में भी इसे रखना अच्छा लगता है। लेकिन ताजमहल न ही गिफ्ट करना चाहिए और न ही अपने घर में रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल मुमताज का मकबरा है। कब्र जैसी चीज़ें नकारात्मक उर्जा को आकर्षित करती हैं इसलिए इसे घर में भी नहीं रखना चाहिए। 
 

4. रुमाल : अक्सर लोग सुंदर और क्यूट रुमाल भी गिफ्ट करना पसंद करते हैं। हालांकि वस्तु के अनुसार रुमाल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। रुमाल गिफ्ट करने से आपकी दोस्ती या रिश्ते में दरार आ सकती है। हिंदू धर्म में रुमाल या तोलिया जैसी चीज़ें गिफ्ट नहीं की जाती हैं। 
 

5. काले कपड़े : काले कपड़े भला किस पर नहीं अच्छे लगते हैं। लेकिन वस्तु के अनुसार काले कपड़े भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। काला रंग भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। अगर आप अपने पार्टनर को काली शर्ट या काला कुर्ता गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो ऐसा बिलकुल न करें। काले रंग की जगह आप अन्य गहरे रंग के कपड़े चुन सकते हैं। 


ALSO READ: Propose करने के जानें ये 5 तरीके, कोई भी हो जाएगा इंप्रेस

मीन राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Meen Rashi Love Life 2024

Meen Rashi Love Life 2024

Meen Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मीन है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

मीन राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Meen Rashi Love Romance Life 2024: वर्ष की शुरुआत में मंगल की पंचम भाव पर दृष्टि के चलते बाद में वर्ष के अंत में मंगल का पंचम गोचर प्रेम संबंधों में तनाव पैदा करेगा। आपसी कहासुनी के चलते संबंध खत्म भी हो सकते हैं। हालांकि शुक्र और बुध के वर्ष की शुरुआत में आपके नवम भाव में होने से आपको प्रेमी के साथ यात्रा का सुख मिलेगा तब आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। 

 

परिवार की बात करें तो बृहस्पति आपके दूसरे भाव में रहकर पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे। लेकिन दूसरी तरफ, शनि देव की दृष्टि भी आपके दूसरे भाव पर रहेगी, ऐसे में यदि आपने वाणी पर संयम नहीं रखा तो विवाद होगा। मंगल और सूर्य भी चतुर्थ भाव पर दृष्टि और राहु के मीन में होने से आप में उग्रता और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। विवाह नहीं हुआ है तो अभी अड़चने आ सकती है। बृहस्पति के उपाय करने से दूर होगी।

 

 

वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव का बृहस्पति परिवार में आपसी सामंजस्यता बिठाने का कार्य करेगा। आपकी वाणी को सुधारेगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा। वैवाहिक संबंधों में सुधार का योग बनेगा। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। राहु के प्रथम भाव में और केतु का सप्तम भाव में गोचर बना रहने से वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती रहेंगी। मंगल की पंचम पर दृष्टि होने से संतान को समस्या हो सकती है। लंबी पारिवारिक यात्रा के योग हैं। हालांकि इस वर्ष घरेलू जिम्मेदारी बढ़ सकती है, वृद्ध, वरिष्ठ जनों की देखभाल के लिए भी समय देना पड़ सकता है।

 


कुंभ राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Kumbha Rashi Love Life 2024

Kumbha Rashi Love Life 2024

Kumbha Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि कुंभ है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

कुंभ राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Kumbha Rashi Love Romance Life 2024: सूर्य और मंगल जैसे गर्म प्रकृति के ग्रह आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे प्रेम संबंधों में गर्माहट बढ़ेगी और आपस में कहासुनी होने और विवाद बढ़ने की आशंका हो सकती है। बाद में संबंधों में सुधार भी होने की संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों को लेकर यह वर्ष सामान्य ही बना रहने वाला है।

 

देव गुरु बृहस्पति आपके तीसरे भाव में रहकर आपके वैवाहिक जीवन में भी सुधार करेंगे। वर्ष के मध्य में जब वे चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे तब पारिवारिक संबंधों में और सुधार होगा। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। अविवाहित हैं तो विवाह तय होने की संभावना है। विवाहित हैं तो संतान पक्ष की ओर से चिंता का समाधान होगा।

 

दूसरे भाव में राहु के चलते और वर्ष की शुरुआत में मंगल की दूसरे भाव की दृष्टि की चलते परिवार के सदस्यों के बीच कड़वाहट और गलतफहमी पैदा होगी, परंतु शुक्र और बुध जैसे ग्रह आपके चतुर्थ भाव पर पूर्ण दृष्टिपात करेंगे जिसके चलते वर्ष की शुरुआत में परिवार में खुशी रहेगी। माता पिता से अच्छे संबंध अच्छे रहेंगे। तीसरे भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के चलते भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। इसके बाद चतुर्थ भाव में बृहस्पति के जाने से पारिवारिक संबंधों में और प्रेम प्रगाढ़ होगा। 

मकर राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Makar Rashi Love Life 2024

Makar Rashi Love Life 2024

Makar Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मकर है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

मकर राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Makar Rashi Love Romance Life 2024: बुध और शुक्र के एकादश भाव में रहकर पंचम भाव पर दृष्टि डालने के कारण रोमांस के मामले में आप सुखी रहेंगें। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। जब बृहस्पति पंचम में प्रवेश करेंगे तब प्रेम विवाह के योग बनेंगे। यदि किसी के साथ अफेयर चल रहा है तो प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

 

दूसरे भाव में शनि और चतुर्थ भाव में बृहस्पति के होने से पारिवारिक सामंजस्य की बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है अन्यथा रिश्तों में विवाद हो सकता है। प्रेम पूर्वक पेश आएं, इससे आपको बड़ा लाभ होगा।  संतान है तो उसकी ओर से सुख मिलेगा। संतान नहीं है तो संतान प्राप्ति की शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक रिश्तों में किसी बाहरी का दखल न होने दें।

 

वर्ष के मध्य तक बृहस्पति चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियों को जन्म देंगे। इसके बाद पंचम भाव में बृहस्पति के गोचर से संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपने परिवार को जोड़कर रखने के लिए प्रयास करने होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह होगा और यदि विवाहित हैं तो संतान के योग बन रहे हैं।  

धनु राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Dhanu Rashi Love Life 2024

Dhanu Rashi Love Life 2024

Dhanu Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि धनु है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

धनु राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Dhanu Rashi Love Romance Life 2024: आपकी राशि में बैठे मंगल और सूर्य वर्ष की शुरुआत में आपके व्यवहार में कुछ उग्रता बढ़ाएंगे जो आपके प्रेम संबंध या अन्य रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं। हालांकि बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर आपके प्रेम संबंधों में संतुलन पैदा करेंगे। बुध और शुक्र की कृपा से आपके प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। 

 

तीसरे भाव के शनि के कारण परिवार में भाई बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। राहु चतुर्थ भाव में और केतु के दशम भाव में होने से पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती-बिगड़ती रहेंगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मंगल जब चतुर्थ भाव में आएंगे तब सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। बृहस्पति जब छठे भाव में होंगे तब पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

 

वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको उग्र बनाएंगे। इसके प्रभाव से दांपत्य जीवन में समस्या का जन्म हो सकता है। हालांकि पंचम में बृहस्पति के रहने से प्रेम संबंधों में सुधार होगा। संतान से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं या संतान हो सकती है। वर्ष के मध्य में जन्मोत्सव, विवाह या अन्य संस्कार होने की प्रबल संभावना है। आप पर दूसरों का दायित्व भी आ सकता है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे।

वृश्‍चिक राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

vrishchik Rashi Love Life 2024

vrishchik Rashi Love Life 2024

Vrishchik Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृश्‍चिक है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

वृश्‍चिक राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | vrishchik Rashi Love Romance Life 2024: बुध और शुक्र वर्ष की शुरुआत में ही आपके प्रथम भाव में रहेंगे और पंचम भाव में राहु महाराज की उपस्थिति के चलते रोमांस के मामले में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति जब वर्ष के मध्य में सप्तम भाव में होंगे तब अच्छा समय रहेगा। विवाह के योग भी बनेंगे। शनि कुंभ राशि में होकर चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं जिसके चलते परिवार में सामंजस्यता बनी रहेगी। हालांकि माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

 

वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध आपकी ही राशि में रहकर आपका व्यवहार आकर्षण बनाएंगे। जिसके चलते संबंधों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन और निजी जीवन को अनुकूल बनाएंगे। राहु पूरे साल आपके पंचम भाव में बने रहेंगे और आपकी बुद्धि को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में राहु की मौजूदगी आपको और कुछ भी करने वाला बना सकती है। गृह प्रवेश, जन्मोत्सव, विवाह मांगलिक कार्य भी परिवार में हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी।

तुला राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Tula Rashi Love Life 2024

Tula Rashi Love Life 2024

Tula Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि तुला है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

तुला राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Tula Rashi Love Romance Life 2024: प्रेम संबंधों के लिए दूसरे भाव में शुक्र अच्छे संकेत दे रहा है लेकिन वर्ष के बीच में समस्याएं हो सकती हैं। वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव में शुक्र और बुध के होने से आपकी वाणी में मीठास रहेगी जिसके चलते प्रेम संबंध में भी मिठास रहेगी। शनि के पंचम भाव में होकर सप्तम, एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि होने से प्रेम विवाह के योग बनेंगे। 

 

पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। तीसरे भाव में सूर्य और मंगल के होने से भाई बहनों को लाभ होगा। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि परिवार के किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा न करें, अन्यथा नौकरी और व्यापार में आपको बुरे दिन देखना पड़ सकते हैं। परिजनों के सहयोग से ही आप सफल हो पाएंगे।

 

घर-परिवार में वर्ष के आरम्भ में मांगलिक कार्य, विवाह, जन्मोत्सव संपन्न होंगे लेकिन आपके परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद भी रहेंगे। आप क्रोध पर काबू रखें। समझदारी से काम लेंगे तो धन सम्पत्ति और सुविधाओं का विस्तार होगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से यह अनुकूल समय है। वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी।

कन्या राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Kanya Rashi Love Life 2024

Kanya Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि कन्या है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

कन्या राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Kanya Rashi Love Romance Life 2024: वर्ष का प्रारंभ और अंत प्रेम संबंधों के लिए बेहतर रहेगा लेकिन वर्ष के मध्य में प्रेम संबंधों को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। केतु के प्रभाव के कारण आपको संबंधों में तनाव झेलना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग को लेकर समय अच्छा नहीं है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

शादीशुदा हैं और संतान है तो संतान की शिक्षा और सेहत का ध्यान रखना होगा। मंगल और सूर्य आपके चतुर्थ भाव में विराजमान रहकर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्यता को खतम कर सकते हैं। चतुर्थ भाव के स्वामी का अष्टम भाव में गोचर परिवार में तनाव और रोग को बढ़ा सकता है। इसलिए अभी से सतर्क रहें।

 

परिवार में सदस्य संख्या में वृद्धि होने का योग है, या तो किसी बच्चे का जन्म होगा या किसी का विवाह होगा। यह भी हो सकता है कि घर का कोई सदस्य अपनी पढ़ाई पूरी करके लौट आए। आपको अपने परिवार के वृद्धजनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। 

सिंह राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

ingh Sinh Rashi Love Life 2024

ingh Sinh Rashi Love Life 2024

Singh Sinh Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि सिंह है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

सिंह राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Singh Rashi Love Romance Life 2024: वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के पांचवे भाव में होने से प्रेम संबंधों में परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो इससे बच जाएंगे क्योंकि बृहस्पति नवम भाव में बैठकर पांचवें भाव में दृष्टि डाल रहे हैं। तब भी आप प्रेम संबंधों का लुत्फ उठा पाएंगे।

 

हालांकि केतु के दूसरे भाव में होने से यह पारिवार में सामंजस्यता को खत्म कर देगा, लेकिन यदि आप समझदारी से काम लेते हैं तो शुक्र और बुध आपके चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख दे सकते हैं। वर्ष के मध्य में बृहस्पति आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे और वहां से आपके द्वितीय भाव और आपके चतुर्थ भाव को विशेष दृष्टि से देखने के कारण आपके परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि कायम होगी। आपको बस अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

 

गुरु के नवम और फिर दशम भाव में गोचर के चलते घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। शनि और मंगल के कारण संतान पक्ष या उम्र से छोटे सदस्य की सेहत का ध्यान रखना होगा। पढ़ाई को लेकर भी चिंता रहेगी। प्रेम और रिश्तों को लेकर यह वर्ष सामान्य ही रहने वाला है।


कर्क राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Kark Rashi Love Life 2024

Kark Rashi Love Life 2024

Kark Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि कर्क है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

कर्क राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Kark Rashi Love Romance Life 2024: प्रेमी या प्रेमिका के बीच वर्ष की शुरुआत में यानी अप्रैल के पहले किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लेकिन वर्ष के प्रारंभ में बुध और शुक्र जैसे दो शुभ और प्रेम प्रदान करने वाले ग्रह आपके पांचवें भाव में रहेंगे जो संबंधों को मजबूत बनाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर यह वर्ष मिलेजुले परिणाम लेकर आ रहा है। हालांकि परिजनों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। मनोरंजन, खानपान और यात्रा के चलते रिश्तों में मजबूती और मधुरता आएगी।

 

यह वर्ष दांपत्य और पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर है, क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी। शनि की दूसरे भाव, मंगल की दृष्टि बारहवें और पहले भाव पर होने से परिवार में प्रेम रहेगा। हालांकि यदि आपका स्वभाव क्रोध करने वाला है तो आप इस अच्‍छी ग्रह स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहेंगे। तब आपको खुद की और अपनों की सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

वर्ष के आरम्भ में आपको अपने परिवार सहित आनंददायक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, लेकिन गोचर में सप्तम भाव का केतु पत्नी की सेहत की चिंता देता है। आपकी जिम्मेदारी एक से अधिक स्थानों पर बढ़ेगी। आपके परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने, शिक्षा पूरी होने और विवाह आदि मांगलिक कार्य होने का संकेत मिल रहा है।

valentain day 2024: इस वैलेंटाइन पर अपने प्रेमी को दें इस खास रंग फूल, जानें अपनी राशिनुसार

$
0
0


Valentine Day


- पं. प्रेमकुमार शर्मा

 

HIGHLIGHTS

 

* वैलेंटाइन डे पर कौनसा गुलाब का फूल देना उचित होगा।

* गहरा प्यार चाहिए तो अपने प्रेमी को दें इस रंग का पुष्प।

* गुलाब का फूल और आपकी राशि।


Valentines Special 2024: प्रेम वास्तव में अनोखा एहसास है यही कारण है कि इसको लेकर युवा ही नहीं हर उम्र के लोग उत्साहित रहते हैं और इसी उत्साह से वैलेंटाइन डे को मनाने की योजनाएं भी बनाते हैं। यही कारण है कि आज प्रमुख पर्व त्योहार की भांति ही वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा है। 

 

इस वैलेंटाइन पर आप राशि के अनुसार गुलाब देकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैसे एक बार में 'आई लव यू' कहना है तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। 

 

वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर गुलाब का फूल उसी प्रकार महत्व रखता है जैसे- होली में रंग और दीपावाली में दीपक। इसका कारण यह है कि इस दिन सभी प्रेमी अपने प्रेम का इजहार गुलाब का फूल देकर करना चाहते है। गुलाब कई रंग के होते हैं और रंगों के अनुरूप इनका मतलब भी अलग-अलग होता है।

 

आइए जानें इस वैलेंटाइन डे पर गुलाबों का महत्व और 12 राशियों के जातक अपने प्रेमी को कौन-सा फूल दें...

 

मेष और वृश्चिक राशि- लाल गुलाब प्यार का प्रतीक है, यह मंगल की राशि मेष और वृश्चिक वालों को काफी पसंद आता है। 

 

तुला और वृषभ राशि- पर्पल रंग का गुलाब तुला या वृषभ राशि के लोगों को काफी पसंद होता है, क्योंकि यह पहली नजर में प्यार का प्रतीक होता है। वैसे सफेद रंग का गुलाब भी इन्हें अच्छा लगता है। 

 

कन्या और मिथुन राशि- हरा रंग का गुलाब गुलाब नयापन, खुशी और प्रचुरता का प्रतीक होता होता है जो कन्या और मिथुन राशि वालों को आकर्षित करता है। 

 

कर्क राशि- सफेद गुलाब शाश्वत प्रेम और दिल की सच्चाई को बयान करता है जो कर्क राशि के व्यक्तियों को काफी भाता है।

 

सिंह राशि- लैवेंडर कलर का गुलाब गहरे प्यार का प्रतीक होता है जो सिंह राशि के व्यक्तियों को काफी पसंद आता है।

 

मकर और कुंभ राशि- अपने जीवन में प्यार को गहराई चाहते हैं तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। 

 

धनु और मीन राशि- पीला गुलाब खुशी और दोस्ती का प्रतीक होता है जो गुरु की राशि धनु और मीन वालों को काफी भाता है, क्योंकि उनकी प्रकृति गंभीर और ज्ञानियों वाली होती है। 

ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

ALSO READ: Love life Horoscope 2024 : जानिए नववर्ष 2024 में 12 राशियों का वार्षिक लव लाइफ राशिफल

मिथुन राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Gemini love horoscope 2024

Gemini love horoscope 2024

Mithun Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 21 मई से 20 जून के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मिथुन है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

मिथुन राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Mithun Rashi Love Romance Life 2024: पंचम भाव में बृहस्पति की दृष्टि रहने के कारण वर्ष 2024 प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा रहेगा। आपको सच्चे और ईमानदार बने रहने की जरूरत है। रिश्ते में मर्यादा का ध्यान रखें। इस साल सिंगल से डबल होने की योजना बना सकते हैं। 

 

संतान की इच्छा रखने वालों को इस वर्ष खुशी मिल सकती है। इसके लिए केतु के उपाय जरूर करें। हालांकि चतुर्थ भाव में केतु और दशम भाव में राहु के विराजमान होने के कारण परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। आप यदि समझदार हैं तो शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सम्मान करें। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

इस वर्ष घर में संतान जन्म, विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह कार्य आदि शुभ कार्य होने का प्रबल योग है। कुछ चिंताएं भी उभर सकती हैं जिसका जून तक समाधान हो जाएगा। प्रेम, रिश्‍ते और परिवार की दृष्‍टि से यह वर्ष सामान्य रहने वाला है।

वृषभ राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

Taurus love horoscope 2024

Vrishabha Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृषभ है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

वृषभ राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Vrishabha Rashi Love Romance Life 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 प्रेम संबंधों को लेकर मिलाजुला वर्ष रहेगा। पंचम भाव का केतु रिश्ते तोड़ने का कार्य करेगा लेकिन अक्टूबर के बाद पुन: प्रेम संबंध कायम हो सकते हैं। केतु के पंचम भाव में होने के कारण प्रेम और रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि बीच-बीच में शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके रिश्तों को सुधारता रहेगा।

 

परिवार में पिता या बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान से अनबन हो सकती है। संपत्ति के विवाद को समझदारी से सुलझाएं अन्यथा उलझ जाएंगे। रिश्तेदारों का सम्मान करें। यात्रा पर जाएं जिससे परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना और भावनाओं का सम्मान करना होगा।

 

जीवनसाथी की शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। संतान के करियर की चिंता रहेगी। आपकी घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। घर के वृद्धजनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि घर में कोई विवाह का उम्मीदवार है तो जनवरी से मई के मध्य विवाह का योग बन रहा है। पैतृक या स्थाई सम्पत्ति के उपयोग या अधिकार के बंटवारे को लेकर परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। 

मेष राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

$
0
0

 Aries love horoscope 2024

Mesh Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मेष है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।

 

मेष राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Mesh Rashi Love Romance Life 2024: वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में दृष्टि से बृहस्पति का साथ मिलने से जो लोग सिंगल हैं उन्हें प्यार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। साल के शुरुआती महीने ख़ूबसूरत रहेंगे, आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा। आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

 

शनि और बृहस्पति की युति प्रेम विवाह की संभावना बना सकती है, हालाँकि इसकी संभावना केवल वर्ष के पहले भाग के दौरान ही है। इसके बाद शनि महाराज पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहकर आपके पंचम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे जिसके चलते प्रेम संबंधों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखना होगा। 

 

वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह के प्रथम भाव में होने से वे प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाएंगे। हालांकि मई माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा तब परिणामस्वरूप बृहस्पति की दृष्टि पांचवें और सातवें भाव पर होने के कारण आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। शनि का प्रभाव महत्वपूर्ण रहेगा और बारहवें घर में राहु और छठे घर में केतु की उपस्थिति आपके रोमांटिक रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है। आप अगस्त से अक्टूबर के बीच अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाकर रिश्‍तों को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो लाभ मिलेगा।

 

Love life Horoscope 2024 : जानिए नववर्ष 2024 में 12 राशियों का वार्षिक लव लाइफ राशिफल

$
0
0

 

Love Horoscope 2024 : आइए यहां जानते हैं मेष से मीन राशि के यानी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल। जिसमें आप जानेंगे ज्योतिष के अनुसार आपका वार्षिक लव लाइफ राशिफल। जानिए प्रेम संबंधों, रोमांस, लव रिलेशन को लेकर क्या कहते हैं आपके तारे सितारे...। जानें यहां एक क्लिक पर...

ALSO READ: मेष राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: वृषभ राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: मिथुन राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: कर्क राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: सिंह राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: कन्या राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: तुला राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: वृश्‍चिक राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: धनु राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: मकर राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: कुंभ राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

ALSO READ: मीन राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024


मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी चॉकलेट! क्या आपको पता है इसका इतिहास?

$
0
0

Chocolate History

Chocolate History

  • 2000 वर्ष पूर्व अमेरि‍का के में कोको के पेड़ की खोज की गई थी।
  • स्‍पेन में चॉकलेट रईसों का फैशनेबल ड्रिंक बन गया।
  • सबसे पहले चॉकलेट पर स्‍पेन के एकाधि‍कार को खत्‍म कि‍या। 

Chocolate Day 2024 : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2024) की शुरुआत हो चुकी है और आप भी अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए तैयार हो जाइए। फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाया जाता है। किसी भी कपल के लिए यह दिन बेहद खास होता है। अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए यह दिन बहुत परफेक्ट है। ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

 

हालांकि प्यार का इज़हार करने के लिए किसी निर्धारित दिन की ज़रूरत नहीं होती है लेकिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए आपको यह दिन सेलिब्रेट करना चाहिए। वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाया जाता है। यह दिन भी बहुत रोचक और मिठास भरा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि चॉकलेट की शुरुआत कैसे हुई? आइए जानते हैं Chocolate History के बारे में....

 

अमेरिका में हुई थी चॉकलेट की खोज

चॉकलेट की प्रमुख सामग्री केको या कोको के पेड़ की खोज 2000 वर्ष पूर्व अमेरि‍का के वर्षा वनों में की गई थी। इस पेड़ की फलि‍यों में जो बीज होते हैं उनसे चॉकलेट बनाई जाती है। सबसे पहले चॉकलेट बनाने वाले लोग मैक्‍सि‍को और मध्‍य अमेरि‍का के थे और यह चॉकलेट खाने की नहीं बल्कि पीने की चीज हुआ करती थी।


Chocolate History

1528 में स्‍पेन ने जब मैक्‍सि‍को पर कब्‍जा कि‍या तो वहां का राजा भारी मात्रा में कोको के बीजों और चॉकलेट बनाने के यंत्रों को अपने साथ स्‍पेन ले गया। जल्‍दी ही स्‍पेन में चॉकलेट रईसों का फैशनेबल ड्रिंक बन गया।

 

चॉकलेट पर स्‍पेन के एकाधि‍कार को कि‍या खत्‍म 

इटली के एक यात्री फ्रेंसि‍स्‍को कारलेटी ने सबसे पहले चॉकलेट पर स्‍पेन के एकाधि‍कार को खत्‍म कि‍या। उसने मध्‍य अमेरि‍का के इंडि‍यंस को चॉकलेट बनाते देखा और अपने देश इटली में भी चॉकलेट का प्रचार प्रसार कि‍या। 1606 तक इटली में भी चॉकलेट प्रसि‍द्ध हो गई और आज चॉकलेट हर किसी की पसंद के रूप में उभरकर सामने आई है।

 

मीठी नहीं तीखी चॉकलेट से हुई थी शुरुआत

चॉकलेट पहले बहुत तीखी हुआ करती थी, अमेरिका के लोग इसमें बहुत सारे मसाले पीस कर मिलाया करते थे। जिससे यह स्पाइसी होती थी। लेकिन इसे मीठा बनाने का श्रेय यूरोप को जाता है, जिसने इसमें से मिर्च को हटाकर शक्कर और दूध का प्रयोग किया। तब से चॉकलेट को पीने की चीज से खाने की चीज बनाने का श्रेय यूरोप को जाता है। आज चॉकलेट सभी की पसंद बनी हुई है और सभी खास अवसरों पर इसका आदान-प्रदान किया जाता है। 


ALSO READ: वास्तु के अनुसार अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए ये 5 गिफ्ट


Valentine Day पर करें इस तरह के यूनिक आई मेकअप

$
0
0

Valentine Makeup

Valentine Makeup

Valentine Day 2024 : इश्क़ बुलावा जाने कब आवे! आपने यह गाना तो सुना ही होगा। इश्क का बुलावा आ चुका है क्योंकि वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। फरवरी को इश्क का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने में प्यार का इज़हार करने के लिए पूरा हफ्ता मनाया जाता है।

वैलेंटाइन वीक में कई तरह के दिन आते हैं। इस वीक की शुरुआत गुलाब यानी रोज डे से होती है। गुलाब प्रेम का प्रतीक है और इस वीक का अंत वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर होता है। ALSO READ: Valentine Nail Art: वैलेंटाइन पर इस तरह से करें नेल आर्ट, जानें ये 4 स्टाइल
 

अक्सर लोग वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ न कुछ प्लान करते हैं। साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए अच्छे ऑउटफिट और मेकअप का होना भी ज़रूरी है (Valentine Makeup)। एक अच्छी से ड्रेस को सुंदर बनाने के लिए मेकअप की ज़रूरत होती है। मेकअप में सबसे ज़रूरी आई मेकअप होता है क्योंकि आपकी आंखें ही फेस का सबसे मुख्य फीचर है। इस वैलेंटाइन खास लुक के लिए आप इस तरह अपना आई मेकअप कर सकते हैं (Valentine Makeup Ideas)...

Valentine Makeup


1. यह आई मेकअप बहुत ही क्यूट और सिंपल है (Cute Valentine Makeup Looks)। आप आसानी से घर बैठे कुछ ही मिनट में इस मेकअप को तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले कांसिलर लगाएं और पिंक आई शैडो से आंखों का मेकअप करें। आप ग्लिटर भी यूज़ कर सकते हैं। इसके बाद आई लाइनर लगाएं और वाइट काजल की मदद से हार्ट शेप बनाएं। 

Valentine Makeup


2. अगर आप एक सिंपल और खास लुक चाहते हैं तो इस तरह का आई मेकअप भी कर सकते हैं। इसके लिए आप साधारण तरीके से आई शैडो लगाएं। इसके बाद आई लाइनर लगाएं। लोअर आई के लिए पिंक काजल लगाएं। इसके बाद पिंक आई शैडो को नीचे आंखों पर लगाएं। 

Valentine Makeup


3. पार्टी या कैसुअल मीट के लिए यह सिंपल और एलिगेंट लुक बेहतरीन है। आप इस तरह का मेकअप किसी एक्सपर्ट से भी करवा सकते हैं। इस मेकअप को करने के लिए सबसे पहले बेस बनाएं और पिंक आई शैडो का इस्तेमाल करें। इसके बाद ब्लैक या ब्राउन आई लाइनर लगाएं। ध्यान रहे कि ब्लैक आई लाइनर पतला हो। इसके बाद पिंक लाइनर लगाएं और आंखों को शेप दें। 

Valentine Makeup


4. इस वैलेंटाइन अगर आप कुछ बोल्ड और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं तो यह लुक ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपकी आंखों का बेस बनाएं और अच्छे से मेकअप करें। रेड लाइनर से हार्ट शेप बनाएं। स्मोकी लुक के लिए ब्लैक या ब्राउन आइस शैडो का इस्तेमाल करें। पार्टी के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ALSO READ: मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी चॉकलेट! क्या आपको पता है इसका इतिहास?

Valentine Day पर 5 मिनट में बनाएं ये खास हेयर स्टाइल

$
0
0

valentines hair ideas

Valentines Hair Ideas

Valentine Hairstyle : वैलेंटाइन डे बहुत ही खास पर्व होता है क्योंकि यह प्यार का दिन होता है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत खास है क्योंकि इस दिन वह अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए कई तरह की रोचक एक्टिविटी प्लान करते हैं। न सिर्फ कपल्स बल्कि जो लोग पहली बार अपने प्यार का इज़हार करने जा रहे हैं, उनके लिए भी यह दिन खास है। ALSO READ: Valentine Day पर करें इस तरह के यूनिक आई मेकअप
 

ऐसे स्पेशल डे के लिए स्पेशल लुक भी ज़रूरी है जिससे आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकें। साथ ही डेट या डिनर पर सुंदर दिखने के लिए भी कुछ मेकअप और हेयर स्टाइल कर सकते हैं। एक अच्छे ऑउटफिट के साथ अच्छा हेयर स्टाइल बहुत ज़रूरी है। अगर आप भी अपनी ड्रेस के साथ सुंदर हेयरस्टाइल वियर करना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आईडिया लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इन Valentines Hair Ideas के बारे में....

valentines hair ideas


1. अगर आप इस वैलेंटाइन कुछ अलग और सिंपल हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहते हैं तो आप इस तरह का स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आप इस तरह के पर्ल वाले क्लिप ले सकते हैं। इस तरह के क्लिप आपको किसी भी कॉस्मेटिक स्टोर या ऑनलाइन स्टोर में मिल जाएंगे। 

valentines hair ideas


2. सुंदर ड्रेस के लिए इस तरह की हेयरस्टाइल काफी अच्छी है। इस तरह के हेयरस्टाइल कोरियन ड्रामा में काफी ज्यादा प्रचलित हैं। आप किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉप से इस तरह की क्लिप ले सकते हैं। साथ ही अपने अच्छे फोटो के लिए भी यह हेयरस्टाइल बहुत सुंदर है। 

valentines hair ideas


3. इस वैलेंटाइन कुछ एलिगेंट और यूनिक लुक के लिए यह हेयरस्टाइल बहुत अच्छा है। आप इस तरह का हेयरस्टाइल किसी एक्सपर्ट या अपने दोस्त की मदद से भी बना सकते हैं। अगर आपके बाल लंबे और घने हैं तो यह हेयरस्टाइल बहुत सुंदर लगेगा। साथ ही कुछ नया ट्राई करने के लिए यह काफी बेहतरीन आईडिया है। 

valentines hair ideas


4. 5 मिनट में बनने वाला यह हेयरस्टाइल देखने में बहुत एलिगेंट लगता है। साथ ही क्लीन लुक के लिए भी यह हेयरस्टाइल काफी अच्छा है। इस तरह के हेयर स्टाइल के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें जिससे आपके बाल लंबे समय तक सेट रहें। 

ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

चॉकलेट समोसा से लेकर कोको केक तक पार्टनर के लिए बनाएं ये खास स्वीट

$
0
0

chocolate Day

Chocolate Day

Chocolate Day Recipes : वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और इस वीक का सबसे स्वीट दिन आ गया है। हम बात कर रहे हैं चॉकलेट डे (Chocolate Day) की, जो इस वीक का सबसे मीठा दिन होता है। अधिकतर लोगों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है और बच्चों को तो चॉकलेट से अलग ही लगाव होता है। किसी भी व्यक्ति के मूड को ठीक करने के लिए चॉकलेट बहुत अच्छी चीज़ है। कोको में कैफीन मौजूद होता है जो दिमाग को एक्टिव बनाने में मदद करता है। ALSO READ: मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी चॉकलेट! क्या आपको पता है इसका इतिहास?
 

इसके अलावा डार्क चॉकलेट भी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अक्सर चॉकलेट डे पर लोग एक दूसरे को साधारण चॉकलेट देते हैं या बाज़ार से खरीदी हुई चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। लेकिन इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग डिश बना सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ खास रेसिपी जो आप अपने पार्टनर के लिए बना सकते हैं (chocolate valentines day recipes)....

 

चॉकलेटी आलमंड नट्‍स

 

सामग्री : 100 ग्राम सूजी, मावा 250 ग्राम, शक्कर 150 ग्राम, चॉकलेट पावडर 10 ग्राम, चारौली 10 ग्राम, बादाम 10 ग्राम, चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े।

 

विधि : सबसे पहले सूजी व मावा हल्का सेंकें। ठंडा होने पर शक्कर का बूरा, चॉकलेट पावडर मिलाएं। हथेली पर थोड़ा तैयार मिश्रण रखकर छोटे नारियलों का आकार दें। बीच में एक-एक बादाम एवं चॉकलेट का टुकड़ा रख दें। चारौली से चॉकलेटी आलमंड नट्‍स को डेकोरेट करें और सर्व करें। 


लाजवाब कोको केक

 

सामग्री : 1-3/4 कप मैदा, 2/3 कप मक्खन, 1-3/4 कप शक्कर, 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस, 3/4 चम्मच कोको पावडर, 1-1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटा चम्मच नमक, 1-1/2 कप बटर क्रीम, थोड़ा-सा दूध, चॉकलेट के लच्छे डेकोरेशन के लिए। 

 

विधि : सर्वप्रथम अवन 350 डिग्री पर गर्म करें। दिल के आकार के बेकिंग ट्रे को ग्रीस करें। एक बर्तन में मक्खन और शक्कर को मध्यम गति से हल्के हाथ से फूलने तक फेंटें। इसमें वनीला और दूध मिलाकर फिर से फेंटें। अब इसमें मैदा, कोको पावडर, बेकिंग सोडा और नमक मिला लें। 


chocolate Day

इसे मक्खन के मिश्रण में मिलाकर क्रीम डालें और तीन मिनट तक फेंटकर पहले तैयार किए गए ग्रीस्ड बर्तन में डालें। इसे 30-40 मिनट तक बेक करें। बेकिंग ट्रे से निकालकर 10 मिनट के लिए ठंडा होने रख दें। केक के ऊपर और किनारों पर क्रीम फैलाएं। अब चॉकलेट के लच्छों से डेकोरेट करें और लाजवाब कोको केक पेश करें।


स्वादिष्ट चॉकलेट समोसे

 

सामग्री : एक कप मैदा, 1 टेबल स्पून मोयन, 1 टेबल स्पून बेकिंग पावडर, भरावन हेतु सामग्री : 3/4 कप कसी हुई चॉकलेट, 1/4 कप क्रीम अथवा फेंटी हुई मलाई, 2 टेबल स्पून काजू कतरन, 1/4 कप शक्कर पिसी हुई, तलने के लिए तेल, एक चुटकी नमक। 

 

विधि : सबसे पहले मैदे में मोयन, नमक, बेकिंग पावडर और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ कर एक घंटे के लिए ढंक कर रख दीजिए। एक घंटे बाद मैदे की बड़ी लोई करके पतला एवं बड़ा बेल लें। अब इसकी लंबी-लंबी पट्टियां काट लें। 

 

इसके बाद भरावन की सामग्री हल्के हाथ से मिला लें। एक-एक चम्मच भरावन एक-एक पट्टी के कोने पर रखकर उसे त्रिकोण के आकार में मोड़ते जाएं। त्रिकोण आकार देते समय चिपकाने के लिए दूध का उपयोग करें, जिससे समोसे के मुंह फटे नहीं। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर तल लें। तैयार स्वादिष्ट चॉकलेट समोसे पेश करें। 


डिलीशियस चॉकलेटी मिल्क

 

सामग्री : 1 लीटर दूध, 50 ग्राम कुकिंग चॉकलेट, 1 टेबल स्पून कोको पावडर, 1/4 कप शक्कर, 1/4 कप फ्रेश क्रीम (फेटी हुई), 1/2 टीस्पून वनीला एसेंस।

 

विधि : 1 कप दूध में कोको पावडर घोल लें। बचे दूध में शकर मिलाकर कुछ देर उबालें। फिर इसमें कोको मिश्रण एवं किसी हुई चॉकलेट डालकर हिलाते हुए 1 उबाल आने तक पकाएं। फेटी क्रीम में वनीला एसेंस मिलाएं। 

 

जब तैयार दूध को गिलासों में झाग बनाते हुए डालें। ऊपर से फेटी क्रीम एवं कोको पावडर छिड़ककर लाजवाब चॉकलेटी मिल्क तुरंत सर्व करें। 


ALSO READ: valentain day 2024: इस वैलेंटाइन पर अपने प्रेमी को दें इस खास रंग फूल, जानें अपनी राशिनुसार


वेलेंटाइन डे का धांसू चुटकुला : ब्रेकअप का दुख

$
0
0

jokes in hindi

रमन: यार, मेरा दुख सुन ना।

चमन: क्या: बोल मेरे यार...।

रमन: अरे, पिछली बार प्रपोज डे पर ही मेरा ब्रेकअप हो गया।

चमन: वो कैसे?

रमन: यार, मैंने प्रिया की जगह रिया का नाम ले लिया।

ALSO READ: ये है वेलेंटाइन डे का सबसे मजेदार चटपटा चुटकुला: धंधे में सब जायज है


ये है वेलेंटाइन डे का सबसे मजेदार चटपटा चुटकुला: धंधे में सब जायज है

$
0
0

Valentines jokes
 

वेलेंटाइन डे के कुछ दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए।

 

वो 40 कार्ड ले रहे थे। सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा... 

.

तुम्हारी जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो। लव यू। 

.

दुकानदार के पूछने पर बताया कि...

पिछले वेलेंटाइन डे पर आसपास की कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 

.

.

कुछ ही दिन में तलाक के 14 केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।

.

धंधे में सब जायज है।

दुकानदार बेहोश

 

स्मार्ट वकील!

Valentine Day पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये 5 कोरियन ड्रामा

$
0
0

Korean Drama

Korean Drama

Romantic Korean Drama : फरवरी की ठंडी हवाओं में प्यार की मिठास घुली होती है क्योंकि इस महीने में प्यार का दिन मनाया जाता है। हम बात कर रहे हैं वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) की जो हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ALSO READ: दिखना है हर दिन स्टाइलिश तो इन 3 Korean Hairstyle को करें ट्राई

हर आशिक के लिए यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि इस दिन आप अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। हालांकि प्यार का इज़हार करने के लिए किसी खास दिन की ज़रूरत नहीं लेकिन खास दिन पर प्यार का इज़हार करना भी बहुत यादगार होता है। 
 

आज के समय में प्यार का इज़हार करने के लिए लोग कोरियन ड्रामा के स्टाइल को ट्राई करने की कोशिश करते हैं। कोरियन ड्रामा के कारण अब लोगों के रिश्ते के प्रति स्टैंडर्ड्स काफी ज्यादा हाई हो चुके हैं। साथ ही इन ड्रामा में कई तरह की थीम और कांसेप्ट होते हैं जो काफी रोचक होते हैं। इस वैलेंटाइन डे आप भी अपने पार्टनर के साथ इन कोरियन ड्रामा को एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ Best Romantic Korean Drama के बारे में....
 

1. Descendants of the Sun : यह ड्रामा 2016 में रिलीज़ हुआ था और कई लोगों को यह ड्रामा बहुत पसंद है। टॉप पॉपुलर कोरियन ड्रामा में Descendants of the Sun को ज़रूर शामिल किया जाता है। इस ड्रामा की कहानी कोरियन स्पेशल फोर्सेज कैप्टेन Yoo Si-jin और सर्जन Kang Mo-yeon के बीच की है। इस ड्रामा में रोमांस भी काफी स्वीट और डिसेंट है। 


Korean Drama

2. Business Proposal : अगर अभी तक आपने यह ड्रामा नहीं देखा है तो आपको ज़रूर इसे अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए। इस ड्रामा की कहानी बॉस Kang Tae-mu और एम्प्लोई Shin Ha-ri के बीच की है। लव स्टोरी के साथ ही आपको इस ड्रामा में बेस्ट फ्रेंड की अच्छी जोड़ी भी देखने को मिलेगी। यह एक रोम-कॉम ड्रामा है जो आपको पसंद आएगा।
 

3. True Beauty : अगर आप हाई स्कूल रोमांस देखना चाहते हैं तो यह ड्रामा काफी ज्यादा रोचक है। इस ड्रामा में 18 साल की Ju-kyung नामक लड़की है जो मेकअप के बाद बहुत सुंदर लगने लगती है लेकिन किसी को भी इसकी सच्चाई नहीं पता होती है। इस ड्रामा में आपको लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। 
 

4. What’s Wrong with Secretary Kim : अगर आप ऑफिस रोमांस देखना चाहते हैं तो यह ड्रामा बहुत खास है। यह रोम-कॉम ड्रामा है जिसमें रोमांस के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। यह कहानी एक कंपनी के मालिक Lee Sung-hyun और उसकी सेक्रेटरी Kim Mi-so के बीच की है। Lee Sung-hyun अपनी सेक्रेटरी को पसंद करता है लेकिन Kim Mi-so कंपनी छोड़ने का सोचती है।
 

5. Guardian : The Lonely and Great God: इस ड्रामा को Goblin नाम से भी जाना जाता है। यह ड्रामा एक गोब्लिन और इंसान के बीच का है। इसमें गोब्लिन के सीने में एक तलवार होती है जो सिर्फ उसकी दुल्हन ही देख और निकाल सकती है। 


ALSO READ: Valentine Day पर करें इस तरह के यूनिक आई मेकअप

Teddy Bear के साथ पार्टनर को दें ये प्यारे गिफ्ट

$
0
0

Teddy Day

Teddy Day

  • टेडी बियर के साथ चॉकलेट बहुत अच्छा गिफ्ट है।
  • अरोमा कैंडल और टेडी बियर भी परफेक्ट गिफ्ट है।
  • प्यारे टेडी बियर के साथ सुंदर ज्वेलरी दे सकते हैं।

Teddy Day 2024 : आ गया है मौसम-ए-इश्क और इस मौसम में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए। फरवरी का मौसम बेहद खास होता है क्योंकि इस गुलाबी ठंडी हवाओं में प्यार का रस घुला होता है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है और कपल्स के लिए यह दिन खास होता है। हालांकि Valentine Day वेस्टर्न देशों का पर्व है लेकिन आज के समय में अधिकतर देशों में यह दिन मनाया जाता है। ALSO READ: Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप
 

सिर्फ वैलेंटाइन ही नहीं बल्कि वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है जिसमें हर दिन खास और रोमांचक होता है। हालांकि प्यार को इज़हार करने के लिए किसी विशेष दिन की ज़रूरत नहीं होती है लेकिन प्यार को विशेष बनाने के लिए ऐसे खास दिन ज़रूरी होते हैं। इस वीक में 10 फरवरी को टेडी बियर डे मनाया जाता है।

इस दिन अपने पार्टनर को टेडी बियर देकर उन्हें इम्प्रेस किया जाता है। अगर आप टेडी बियर को खास बनाना चाहते हैं तो इसके साथ कुछ छोटी और प्यारी गिफ्ट दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन Teddy Day Gift Ideas के बारे में....
 

1. टेडी के साथ दें ज्वेलरी : लड़कियों को ज्वेलरी बहुत पसंद होती हैं। आप एक प्यारे से टेडी बियर के साथ सुंदर सी ज्वेलरी दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर को सुंदर झुमके, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, क्लिप या रिंग दे सकते हैं। आप अपने पार्टनर के स्टाइल के अनुसार इस गिफ्ट को चुन सकते हैं।


Teddy Day

2. अरोमा कैंडल और टेडी बियर : आज के समय में अरोमा कैंडल बहुत ज्यादा प्रचलित है। अगर आपके पार्टनर को अरोमा कैंडल पसंद हैं तो आप टेडी बियर के साथ इन्हें भी गिफ्ट कर सकते हैं। अरोमा कैंडल बहुत प्रीमियम और एलिगेंट गिफ्ट होता है। आप अपने पार्टनर के टेस्ट के अनुसार सुगंध चुनें।
 

3. ग्रीटिंग कार्ड और टेडी बियर : अगर आप कुछ स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप टेडी बियर के साथ ग्रीटिंग कार्ड दे सकते हैं। ये ग्रीटिंग कार्ड अगर हाथ से बना हो तो आपके पार्टनर को बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही स्पेशल महसूस कराने के लिए आप पार्टनर को हाथ से लिखा लेटर भी दे सकते हैं।
 

4. टेडी बियर के साथ चॉकलेट : अधिकतर लड़कियों को चॉकलेट बहुत पसंद होती हैं। आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। आप उन्हें चॉकलेट केक, कप केक, हॉट चॉकलेट जैसी चीज़ें गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही डार्क चॉकलेट भी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। 


ALSO READ: Valentine Day पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये 5 कोरियन ड्रामा


वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने का नया फार्मूला: डर के आगे ही जीत है

$
0
0

Jokes in Hindi 
 

Funny Valentine day jokes : चिंटू (अपने दोस्त से बातचीत के दौरान)- क्या तुम्हें पता है, आजकल लड़की पटाने का नया फार्मूला क्या है?

....

.... 

पिंटू- प्यार करने की अपनी एक रीत है, 

....प्यार का दूसरा नाम ही प्रीत है। 

इसलिए ट्राय मारो हर उस लड़की पर..., 

....जो आपको पसंद है, क्योंकि डर के आगे ही जीत है। 

ALSO READ: वेलेंटाइन डे का मस्त-मस्त चटपटा चुटकुला : 100% डिस्काउंट का बम्पर ऑफर


वेलेंटाइन डे का मस्त-मस्त चटपटा चुटकुला : 100% डिस्काउंट का बम्पर ऑफर

$
0
0

Valentines Day Jokes 
 


वेलेंटाइन डे पर एक फाइव स्टार होटल द्वारा दिया गया बम्पर ऑफर कुछ इस प्रकार है। 

 

- इस 'वेलेंटाइन डे' पर आप अपनी पत्नी को हमारे होटल लाइए और भोजन पर 25% डिस्काउंट पाइए…। 

.

.

- अपनी महिला मित्र को लाइए और 35% डिस्काउंट पाइए...। 

.

.

- अपनी प्रेमिका को लाइए और 40% डिस्काउंट पाइए…। 

 

- इतना ही नहीं। अब आखरी बम्पर ऑफर की बारी-.... 

.

.

आप एक ही समय में इन सबको अपने साथ लाइए और 100% डिस्काउंट पाइए। 

...इसके साथ ही एक माह का कॉम्प्लिमेंट्री (फ्री) अस्पताल में रहने का मौका पाइए। 

यह ऑफर सी‍मित समय के लिए ही है...। 

ALSO READ: funny jokes: सयानी बेटी की खूबियों पर मस्त चटपटा चुटकुला

ALSO READ: ये है वेलेंटाइन डे का सबसे मजेदार चटपटा चुटकुला: धंधे में सब जायज है


वेलेंटाइन डे का यह फनी चुटकुला है सबसे खास : लड़की का प्रपोजल

$
0
0

 Valentine jokes 
 

valentine day chutkule: एक दुबली-पतली सी लड़की ने वेलेंटाइन से पहले रमन को 'आई लव यू' कहा...।

...

उस भाई ने प्रपोजल का जवाब कुछ ऐसे दिया...

...

चेहरा भी तेरा खास कोई न...

हड्डियों पर तेरे मांस कोई न...

मैं प्यार तुझसे खाक करूंगा...

तेरी तो 14 फरवरी तक जीने की भी आस कोई ना...।

ALSO READ: वेलेंटाइन डे का मस्त-मस्त चटपटा चुटकुला : 100% डिस्काउंट का बम्पर ऑफर

ALSO READ: वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने का नया फार्मूला: डर के आगे ही जीत है


Teddy Day Wishes: टेडी डे पर शेयर करें ये 5 मजेदार शायरियां

$
0
0

Teddy Day

Teddy Day Wishes 2024 : आ गया है मौसम-ए-इश्क और फरवरी की ठंडी हवाओं में प्यार की मिठास घुल गई है। फरवरी का मौसम बेहद खास होता है क्योंकि क्योंकि इस महीने में प्यार का दिन मनाया जाता है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है और हर आशिक के लिए यह दिन बहुत खास होता है। हालांकि Valentine Day पश्चिम देशों का पर्व है लेकिन आज के समय में अधिकतर देशों में इस दिन को मनाया जाता है। ALSO READ: Teddy Bear के साथ पार्टनर को दें ये प्यारे गिफ्ट

 

यह पर्व सिर्फ एक दिन में सिमटकर नहीं रह जाता है बल्कि प्यार का जश्न मनाने के लिए पूरे 7 दिन होते हैं। सिर्फ वैलेंटाइन डे नहीं बल्कि वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है जिसका हर दिन रोमांचक होता है। कई लोगों का मानना है कि प्यार का इज़हार करने के लिए किसी विशेष दिन की ज़रूरत नहीं होती है लेकिन प्यार को विशेष बनाने के लिए ऐसे खास दिन ज़रूरी होते हैं।

इस वीक में 10 फरवरी को Teddy Day मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को टेडी बियर देकर उन्हें इम्प्रेस किया जाता है और अधिकतर लड़कियों को सॉफ्ट टॉय पसंद होते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आप टेडी बियर के साथ ये मज़ेदार Teddy Day Shayari भी शेयर कर सकते हैं.....

 

1. बेजान गुलशन में भी फूल खिल जाते हैं,

जब जिंदगी में टेडी मिल जाते हैं।

Happy Teddy Day


Teddy Day Wishes

2. दिल करता है तुम्हें अपनी बाहों में भर लूं, 

तुझे टेडी बियर बनाकर हमेशा अपने पास रख लूं।

Happy Teddy Day My Love
 

3. आज कल हम हर टेडी को देखकर मुसकुराते हैं, 

कैसे बताए उन्हें कि हर टेडी में वो ही नजर आते हैं।

हैप्पी टेडी डे 2024
 

4. हमेशा साथ रहेंगे हम डियर

मैं तेरा टेडी, तू मेरा बियर।

Happy Teddy Day
 

5. तेरी मेरी दोस्ती का अफसाना भी है,

इसमें प्यार का खजाना भी है,

इसलिए चाहते है आपसे टेडी मांगा,

क्योंकि आज तो मांगने का बहाना भी है।

Happy Teddy Day My Love


ALSO READ: मीठी नहीं तीखी हुआ करती थी चॉकलेट! क्या आपको पता है इसका इतिहास?

Promise Day Shayari: प्रॉमिस डे पर शेयर करें ये शानदार शायरियां

$
0
0

Promise Day Shayari

Promise Day Shayari

Promise Day Shayari : वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ! यह गाना तो आपने सुना ही होगा जो फिल्म 'आ गले लग जा' का है। वादा करना आसान है लेकिन उसे निभाना उतना ही मुश्किल है। हर रिश्ते में कुछ वादे ज़रूरी होते हैं जो रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हर साल 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है जिसमें लोग अपने पार्टनर के साथ कुछ वादे करते हैं। ALSO READ: Promise Day 2024: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ये 5 वादे जरूर करें
 

रिश्ते में छोटे-छोटे वादे भी बहुत ज़रूरी होते हैं क्योंकि इन्हीं वादों से आपका रिश्ता कायम रहता है। वादा तोड़ना और निभाना, हर इंसान की फितरत है लेकिन अपने वादों को हमेशा निभाने की ही कोशिश करें। इस वैलेंटाइन वीक में अगर आप भी अपने पार्टनर को प्रॉमिस डे की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ खास शायरियां। आइए जानते हैं इन Promise Day Quotes के बारे में....
 

1. कर रहा हूं वादा

इस रिश्ते को ताउम्र निभाने की,

कभी नहीं इसे तोडूंगा
चलती रहेगी सांसे जब तक इस दीवाने की। 
Happy Promise Day


Happy Promise Day

2. ये मोहब्बत है कोई वादा नहीं,

कि उतना ही करूं,

जितना निभा सकूं।
हैप्पी प्रॉमिस डे 2024
 

3. आज तक रखे हैं पछतावे की अलमारी में,

एक दो वादे जो दोनों से निभाये ना गए।
Happy Promise Day
 

4. एक उम्र गुज़र जाती है

यार निभाने में,

लिखने बैठो तो दो

अक्षर का वादा है।
हैप्पी प्रॉमिस डे 2024
 

5. ठुकरा कर दुनिया, मैं तुमसे मोहब्बत करता हूं,

किस्मत से ज्यादा तेरे वादे पर यकीन करता हूं।
Happy Promise Day


ALSO READ: Valentine Day पर करें इस तरह के यूनिक आई मेकअप

Promise Day 2024: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ये 5 वादे जरूर करें

$
0
0

Promise Day 2024

Promise Day 2024

  • वादे करें कि एक दूसरे की रिस्पेक्ट करें।
  • पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखें।
  • झगड़े का रिश्ते पर कोई असर न हो।

Promise Day 2024 : प्यार का सुहाना मौसम शुरू हो गया है क्योंकि वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। सिर्फ वैलेंटाइन ही नहीं बल्कि यह पूरा हफ्ता ही बहुत रोचक होता है क्योंकि 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस सप्ताह में लोग अपने प्रियजनों को प्यारे गिफ्ट और संदेश भेजते हैं। साथ ही 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। ALSO READ: Valentine Day पर 5 मिनट में बनाएं ये खास हेयर स्टाइल

 

वैलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे (Promise Day) बेहद खास है क्योंकि इस दिन आप अपने पार्टनर से कुछ प्यारे वादे करते हैं। रिश्ते में कुछ वादे ज़रूरी होते हैं क्योंकि रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। इस प्रॉमिस डे आप भी अपने पार्टनर से ये 5 वादे कर सकते हैं जो आपके रिश्ते को मजबूत बनांएगे (What to promise in a relationship)....

 

1. एक दूसरे की रिस्पेक्ट : जी हां, भागदौड़ भरी जिंदगी में एक-दूसरे को वक्त देना ही भूल जाते है। रिश्ता भले ही पुराना हो लेकिन उसे भी मजबूत करने के लिए रिस्पेक्ट और समय दोनों की जरूरत होती है। वैलेंटाइन के दिनों में अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करें। 


Promise Day 2024

2. स्वतंत्र विचार : रिलेशनशिप में कई पार्टनर दूसरे पार्टनर को अपने अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करें। उन्हें उसी तरह रहने दें वे जिस तरह से हैं। क्योंकि वक्त के साथ हमेशा बदलाव होता है। इस बार प्रॉमिस डे पर अपने साथी से वादा करें कि अपनी पसंद को उनके ऊपर नहीं थोपेंगे। वे जैसे भी है आपको पसंद है। 

 

3. काम और पर्सनल लाइफ अलग हो : आज के समय में महिला और पुरुष दोनों ही वर्किंग लाइफ में बिजी है। ऐसे में कई बार हम अपने काम को रिश्ते से ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा हमारे काम का स्ट्रेस रिलेशनशिप में दिखने लगता है जिसके कारण आपस में लड़ाई और झगड़े होते हैं। ऐसे में एक दूसरे से वादा करें कि आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखेंगे। 

 

4. झगड़े का रिश्ते पर कोई असर ना हो : जब झगड़ा होता है तो होश नहीं रहता है। और एक-दूसरे के बारे में वो सब कुछ बोल देते हैं जो नहीं बोलना चाहिए। ध्‍यान रहे अगर झगड़ा हो भी जाए तो उसने इग्नोर करके थोड़ी ही देर में बात कर लें। और प्रॉमिस करें कि एक-दूसरे से झगड़ा नहीं करें। 

 

5. सपोर्ट हमेशा करेंगे : जब आपका कोई डि्म होता है तो उस सपने या लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक दूसरे को सपोर्ट करना नहीं भूलें। प्रॉमिस डे पर प्रॉमिस करें कि तुम्‍हारे हर सपने को पूरा करने में मैं तुम्हारे साथ रहूंगा। 


ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

Hug Day 2024: जादू की झप्पी दे डाल और बात खत्म! जानें हग करने के 5 फायदे

$
0
0

Benefits of Hugging

Benefits of Hugging

  • हग करने दिल के लिए फायदेमंद होता है।
  • गले मिलने से हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं।
  • स्ट्रेस से राहत के लिए अपनों को हग करें।

Hug Day 2024 : ऐ मामू, जादू की झप्पी दे डाल और बात खत्म! यह डायलॉग आप सभी ने सुना ही होगा क्योंकि मुन्ना भाई की जादू की झप्पी पूरे भारत में प्रचलित है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फिल्म में झप्पी को जादुई क्यों कहा गया है? दरअसल झप्पी यानी गले मिलना किसी जादू से कम नहीं। गले मिलना आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। (Benefits of Hugging) ALSO READ: वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

 

हर साल की तरह इस साल भी वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) मनाया जा रहा है जिसमें 12 फरवरी को Hug Day मनाया जाता है। गले मिलना हम सबको पसंद है और भारत में हर खुशी के मौके पर गले मिलकर ही बधाई दी जाती है। गले मिलना आपके हार्ट से लेकर मेंटल हेल्थ तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं गले मिलने के फायदे...

 

1. दिल के लिए है फायदेमंद : जब आप अपने पार्टनर को हग करते हैं तो आपके बॉडी में लव हार्मोन ऑक्सीटोन का स्तर बढ़ जाता है और आपका हार्ट हमेशा स्वस्थ रहता है। इतना ही नहीं बल्कि हग करने से आपका ब्लड प्रेशर लेवल मेंटेन रहता है। एक स्टडी के मुताबिक यह कहा गया कि जो लोग अपने पार्टनर को हमेशा गले लगाते हैं उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।


Benefits of Hugging

2. स्ट्रेस से राहत : कई रिसर्च को देखने पर पता चलता है कि जब आप किसी खास इंसान को गले लगाते है तो आपका स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। हग करने से टेंशन दूर होती है, साथ ही व्यक्ति की याददाश्त भी तेज होती है। इसलिए हग डे के दिन अपने पार्टनर या दोस्तों को गले जरूर लगाएं। 

 

3. मूड होता है बेहतर : जब भी आपका मूड ऑफ होता है, उस समय जब आप अपने पार्टनर को हग करते है तो आपका मूड फौरन ही अच्छा हो जाता है। रिसर्च के मुताबिक हग करने से मूड फ्रेश रहता है। दरअसल, जब आप किसी को गले लगाते हैं तो आपके दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन अधिक मात्रा में प्रोड्यूस होता है, जिससे आपका मूड अच्छा बना रहता है। इसके अलावा हग करने से आपके किसी भी काम को करने की क्षमता बढ़ जाती है, क्योंकि आपका मूड अच्छा रहता है। 

 

4. अच्छी मेंटल हेल्थ : अगर आप हमेशा अपने पार्टनर को हग करते हैं या फिर वो आपको हमेशा गले लगाते हैं तो इससे यह पता चलता है कि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। रिश्ते में एक-दूसरे को सभी परिस्थितियों में समझना बहुत बड़ी बात होती है और अगर आप एक-दूसरे को समझते हैं तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।

 

5. हाई ब्लड प्रेशर से राहत : हग करने से ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है क्योंकि गले मिलने से ब्लड प्रेशर कम होता है और आपकी बॉडी रिलैक्स हो जाती है। दरअसल हग करने से oxytocin नामक हार्मोन रिलीज़ होता है जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है।


ALSO READ: वास्तु के अनुसार अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए ये 5 गिफ्ट


कब, क्‍यों और कैसे मनाया जाता है हग डे? जानें जादू की झप्पी देने के 10 टिप्स और शायरी

$
0
0

Hug day 
 


HIGHLIGHTS

 

• valentine day के 6वें दिन मनाया जाता है हग डे। 

• वेलेंटाइन वीक के दौरान आता है हग डे। 

• पढ़ें दिलचस्‍प जानकारी आखिर क्‍यों, कैसे और कब मनाया जाता है हग डे।

 

Hug Day 2024: वेलेंटाइन वीक के दौरान हग डे आता है। भारत में इसे जादू की झप्पी भी कहा जाता है। और जादू की झप्पी का यह खास दिन 12 फरवरी को मनाया जाता है। आपको बता दें कि हग का मतलब है गले लगाना या बाहों में भरना। यह दिन यानी वैलेंटाइन वीक का 6वां दिन का एक बहुत ही खास दिन माना गया है, जो कि प्रतिवर्ष 12 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। 

 

लव, रोमांस या प्यार करने वालो के लिए बहुत ही खास दिन होता है, क्योंकि इस दिन सभी प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाते हैं और प्यार की झप्पी देते हैं। वैसे तो किसी को गले लगाना आम बात है, लेकिन फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक के दौरान हग डे के दिन किसी को गले लगाना बहुत ही खास माना जाता है, इस दिन गले लगाने से विश्वास और प्‍यार बढ़ता है।

 

हग डे इसीलिए मनाया जाता है, क्योंकि जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो हमारे शरीर में कई हॉर्मोन्स निकलते हैं, जो हमारे सेहत (Health) के लिए अच्छे होते है। ऐसा करने पर जिससे हम प्यार करते हैं उसके प्रति हमारा प्यार और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। हग डे पर जब हम अपने प्रेमी की हग करते हैं, तो उसके प्रति हमारे मन में अथाह प्यार उमड़ता है। यदि आप बहुत सारे फ्रेंड्‍स (Friends) मिल रहे हैं तो ग्रुप हग (Group hug) भी कर सकते हैं। 

 

कैसे करें Hug :

 

1. हग डे वेलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन होता। अत: हग करते समय यह ध्यान रखें कि अपने प्रेमी साथी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचें। 

 

2. पहले आई कॉन्‍टेक्‍ट बनाएं और थोड़ा मुस्‍कुराकर फि‍र हग करें।

 

3. अपने प्रेमी को कुछ मिनटों तक हग करें। अगर आप अपने प्रेमी को सार्वजनिक जगह पर हग कर रहे हैं, तो कुछ ही सेकेंड तक हग करें।

 

4. अपने प्रेमी या अपनी पत्नी को निजी स्‍थान पर हग कर रहे हैं, तो उसे कसकर पकड़ लें। बांहों में भर लें। ध्‍यान रखें कि हग न ज्‍यादा टाइट हो और न ज्‍यादा लूज।

 

5. यदि प्रेमी को हग कर रहे हैं तो कोशि‍श करें कि हग थोड़ा लंबा हो। पहले खुद हग लूज करने की पहल न करें।

 

6. आप अपने दूर के दोस्त या परिवार के कुछ खास लोगों को हग करना चाहते है तो एक फॉर्मल सा साइड हग कर सकते हैं। जिसमें आप का कंधा एक दूसरे से टच हो जाता है।

 

7. दोस्तों को हग करना चाहते हैं, तो आप को उनके साथ साइड हग करना चाहिए।

 

8. अपने खास दोस्त को हग कर रहे हैं तो केवल छोटी सी प्यार की झप्पी वाली हग कर सकते हैं।

 

9. यदि प्रेमिका के अलावा किसी अन्य लड़कि‍यों को हग कर रहे हैं तो गले में हाथ डालकर हग करना चाहि‍ए।

 

10. और यदि लड़कों को जादू की झप्पी देना हैं तो कमर में हाथ डालकर हग करना सही तरीका है। तो अब देर किस बात की इन टिप्स पर अमल करते हुए दे दीजिए अपने प्यार को जादू की झप्पी।

 

हैप्पी हग डे पर खास शायरी . 

 

1. सुना है… हग डे पर

अपने प्यार से कस कर, 

गले मिलकर, उसका हाल चाल पूछा जाता है... 

तो आओ, एक जादू की झप्पी देकर हम भी मनाएं 

हैप्पी हग डे 2024...

 

2. कोई कहे इसे जादू की झप्पी,

कोई कहे इसे प्यार,

मौका खूबसूरत है,

आ गले लग जा मेरे यार...

हैप्पी हग डे 2024...

 

3. सिर्फ एक बार गले लग कर,

मेरे दिल की धड़कन सुन

फिर लौटने का इरादा हम,

तुम पर छोड़ देंगे 

हैप्पी हग डे माय लव...।

ALSO READ: वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?


15 फरवरी से शुरू होगा एंटी वैलेंटाइन डे वीक, जानें सभी डे के नाम

$
0
0

Anti Valentine Week 
 

HIGHLIGHTS

 

• एंटी वैलेंटाइन वीक क्यों मनाया जाता है।

• एंटी वैलेंटाइन वीक में कौन-कौन से दिन आते हैं।

• वैलेंटाइन वीक के बाद कौन से दिन मनाएं जाते हैं। 

 

 

Anti Valentine Week: वैलेंटाइन डे के बाद 15 फरवरी को स्लैप डे से शुरू होकर 21 फरवरी को ब्रेकअप डे पर एंटी वैलेंटाइन वीक खत्म होता है। इस वीक का हर दिन आपके लिए है, जो आपको यह बताता है कि आप खुद के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। 17 फरवरी को परफ्यूम डे पर आप किसी को परफ्यूम गिफ्ट नहीं करते बल्कि कुछ और होता है, तो चलिए जानते हैं कि एंटी वैलेंटाइन वीक में क्या होता है।

 

जैसा कि हम सभी को पता है कि 7 से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक/ valentine week मनाया जाता है, जिसमें अपने प्यार का इज़हार करने के लिए रोज़ डे (rose day) से लेकर वेलेंटाइन/वैलेंटाइन डे (valentine day) तक तमाम तरह के दिन मनाए जाते हैं। पर क्या आप एंटी वैलेंटाइन वीक (anti valentine week) के बारे में जानते हैं जो 15 से 21 फरवरी के बीच मनाया जाता है। ये वीक एंटी रोमांटिक (anti romantic) होता है, मतलब इसमें प्यार-मोहब्बत का कोई ज़िक्र नहीं होता, इसलिए इसे एंटी वेलेंटाइन वीक कहा जाता है। 

 

तो चलिए यहां जानते हैं एंटी वैलेंटाइन वीक के ख़ास दिन के नाम और उसके बारे में-

 

1. स्लैप डे Slap Day (15th February) : एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 15 फरवरी स्लैप डे से की जाती है। इस दिन आप अपने टॉक्सिक एक्स (toxic ex) को हमेशा के लिए गुड बाय (good bye) कह सकते हैं या अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस दिन को मज़े से मना सकते हैं।

 

2. किक डे Kick Day (16th February) : एंटी वैलेंटाइन वीक का दूसरा इन किक डे 16 फरवरी को मनाया जाता है। अक्सर लोगों का कहना कि इस दिन आप अपने एक्स (ex) से जुड़े सारे नकारात्मक भाव को निकल दें यानी बुरे विचार को किक आउट (kick out) कर दें।

 

3. परफ्यूम डे Perfume Day (17th February) : परफ्यूम डे 17 फरवरी को मनाया जाता है और इस दिन का मतलब यह नहीं है कि आप किसी को परफ्यूम गिफ्ट करें बल्कि इस दिन आप खुद को एक्सेप्ट (accept) करें। खुद की वैल्यू को समझें और खुद के साथ खुश रहना सीखें।

 

4. फ़्लर्ट डे Flirt Day (18th February) : 18 फरवरी यानी फ़्लर्ट डे, इस दिन आप नए दोस्त बनाए और उनके साथ घूमने जाए। आप अपने खास दोस्त के साथ भी इस दिन को मना सकते हैं।

 

5. कन्फेशन डे Confession Day (19th February): कन्फेशन डे 19 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने दोस्त और परिवार के सदस्यों से अपनी भावना दिल खोल कर प्रकट करें। अगर आप किसी बात के लिए माफ़ी मांगना चाहते हैं तो ये दिन आपके लिए परफेक्ट (perfect) है।

 

6. मिसिंग डे Missing Day (20th February) : मिसिंग डे 20 फरवरी को मनाया जाता है और इस दिन आपको अपने एक्स को मिस नहीं करना है, बल्कि आपकी जो परवाह करते हैं और वो आपसे दूर हैं तो आप उन्हें बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना याद करते हैं।

 

7. ब्रेकअप डे Breakup Day (21st February) : एंटी वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है ब्रेकअप डे जो कि 21 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप लाइफ चेंजिंग (life changing) फैसले ले सकते हैं और कुछ बुरी आदतों से ब्रेकअप कर मूव ऑन (move on) कर सकते हैं।

 

ALSO READ: Valentine Nail Art: वैलेंटाइन पर इस तरह से करें नेल आर्ट, जानें ये 4 स्टाइल

ALSO READ: Valentine Day पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये 5 कोरियन ड्रामा


वैलेंटाइन्स डे पर अपने पार्टनर को अनोखे अंदाज़ में करें प्रपोज

$
0
0

Propose Day

Propose Day

वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करना खास माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन कई लोग शादी के प्रपोजल भी देते हैं। हर कोई इस दिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहता है, लेकिन हो सकता है कि आपको इस बात कई जानकारी ना हो कि अपने पार्टनर को कैसे प्रपोज करें। इसे लेकर प्रेशर क्रिएट हो जाता है कि आखिर अपने पार्टनर को कैसे अपने दिल की बात बताई जाए।
तो चलिए आज आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं और आपको बताते हैं कि किस तरह से आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

Valentine Day Gift


 
गिफ्ट देकर करें प्यार का इज़हार: आप अपने पार्टनर को रिंग, बुके या चॉक्लेट्स गिफ्ट कर सकते हैं. किसी गिफ्ट के जरिए अपनी फीलिंग्स को बताना आसन होता है।
वाटर फ्रंट पर करें प्रपोज: अगर बात रोमांस की हो तो किसी वाटर फ्रंट पर प्रपोज करना बेहद रोमांटिक सुने देता है। अगर आपके पार्टनर को पानी पसंद है तो उसे किसी ऐसी जगह ले जाएँ जहाँ कोई झील, झरना हो और एक रोमांटिक प्रपोजल प्लान करें।
 
म्यूजिकल प्रपोजल: म्यूजिक ना सिर्फ मूड को लाइट कर देता है बल्कि ये काफी रोमांटिक भी लगता है। प्यार के इज़हार के लिए संगीत से भरा प्रपोजल काफ़ी सुंदर आइडिया है। आप ख़ुद कोई रोमांटिक गाना गुनगुना कर प्रपोज़ कर सकते है जो आपके पार्टनर को पसंद है। अगर आप कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्ले करना जानते हैं तो उसके ज़रिये भी आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर को कह सकते हैं।


रोमांटिक डिनर पर करें प्रपोज: खूबसूरत जगह पर कैंडल लाइट डिनर एक रोमांटिक तरीका है अपने पार्टनर को प्रपोज़ करने के लिए। किसी ऐसी जगह का चयन करें जो कि कम क्राउडेड हो। इस तरह आप अपने प्रपोजल को यादगार बना सकते हैं।
         
पहली डेट वाली जगह पर जा कर करें प्रपोज: अगर आपका रिलेशनशिप काफी सालों का है तो आप पहली बार अपने पार्टनर के साथ जहाँ गए थे वहीँ जाकर उसे प्रपोज करें। इससे आपकी पुरानी यादें भी ताज़ा होंगीं और यह जगह हमेशा के लिए आपकी यादों का हिस्सा बन जाएगी।

Valentine Day: इन राशियों को आसानी से नसीब में नहीं होता कभी सच्चा प्यार

$
0
0

Diaper Lover

Valentine Day 2024: लिव इन रिलेशनशिप जैसी बुराई के दौर में सच्चा प्रेम तलाशना मुश्‍किल है। अब वैलेंटाइन पर लोग क्या क्या नहीं करते हैं यह देख और सोचकर आप समझ सकते हैं कि क्या हो रहा है। फिर भी यदि हम ज्योतिष की दृष्‍टि से बात करें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें जीवन में शायद ही सच्चा प्रेम मिल पाता होगा। आम धारणा तो यही है कि इन्हें नहीं मिलता है अपना मनचाहा प्यार।

 

सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों में क्रोध, अहंकार, उत्तेजना, आवेश ज्यादा रहता है। यानी उनका मिजाज अधिकतर समय गर्म ही रहता है। ये अपनी तरह से जीना पसंद करते हैं। समझौते वाला जीवन इन्हें पसंद नहीं। इनका जीवन काफी अनुशासित भी रहता है। इन्हें गलत बात बर्दाश्त नहीं होती।  शायद यही कारण है जिसके चलते इनकी किसी के साथ पटरी बैठ नहीं पाती है। ऐसे में इन्हें लगता है कि कोई मुझे प्यार नहीं करता या मुझे समझने वाला कोई नहीं है। इन्हें अपनी लव लाइफ या दांपत्य जीवन में काफी परेशानी झेलना पड़ती है। 

 

वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है। यह भी अपने क्रोध को नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं। यह बहुत अड़ियल स्वभाव के भी होते हैं। यह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाने में असफल रहते हैं। इन्हें प्यार को जताना भी नहीं आता है। इनके स्वभाव के चलते ही इन्हें प्यार में धोखे का सामना करना पड़ता है। यह अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही अपेक्षा कर बैठते हैं जिसके चलते अनबन होकर ब्रेकअप हो जाता है।

 

मकर राशि : यह राशि शनि की राशि। इस राशि के लोग न्यायप्रिय होते हैं और ये किसी दूसरे के विचार से चलना पसंद नहीं करते हैं। अपने ही निर्णय पर यह कायम करते हैं। यदि इन्हें इनके हिसाब का नहीं मिले तो प्रेम में असफलता झेलनी पड़ती है। इनका क्रोध भी कई कम नहीं है। इनने व्यवहार को देखकर लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं। शायद यही कारण है कि ये भी प्यार में असफल हो जाते हैं।

 

Happy Valentines Day : वेलेंटाइन डे पर पढ़ें स्पेशल सामग्री, एक क्लिक पर...

$
0
0

Valentine Day 2024 
 

Valentine Day Special Hindi: प्यार के प्रेमियों के लिए बहुत खास माना गया है वेलेंटाइन डे। यह दिन प्यार का इजहार करने, कस्में-वादे निभाने का वचन एक-दूसरे को देते हुए प्रेमी साथी साथ-साथ टाइम स्पेंड करते हैं तथा इस दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका को स्पेशल फील करवाने के लिए तरह-तरह के जतन भी करते हैं। आइए यहां जानते हैं वेलेंटाइन डे यानी प्रेम दिवस पर विशेष सामग्री एक जगह पर...

ALSO READ: Valentine Day: इन राशियों को आसानी से नसीब में नहीं होता कभी सच्चा प्यार

ALSO READ: Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल

ALSO READ: Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप

ALSO READ: Valentine Day पर करें इस तरह के यूनिक आई मेकअप

ALSO READ: Valentine Day पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये 5 कोरियन ड्रामा

ALSO READ: Valentine Day पर 5 मिनट में बनाएं ये खास हेयर स्टाइल

ALSO READ: वैलेंटाइन्स डे पर अपने पार्टनर को अनोखे अंदाज़ में करें प्रपोज

ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

ALSO READ: वेलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

ALSO READ: वास्तु के अनुसार अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए ये 5 गिफ्ट

ALSO READ: Valentine Nail Art: वैलेंटाइन पर इस तरह से करें नेल आर्ट, जानें ये 4 स्टाइल

ALSO READ: valentain day 2024: इस वैलेंटाइन पर अपने प्रेमी को दें इस खास रंग फूल, जानें अपनी राशिनुसार

ALSO READ: Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल

ALSO READ: वैलेंटाइन डे रेसिपी : Delicious Strawberry Cake से करें पार्टनर को खुश
 


Valentine Day


इन राशियों को तुरंत हो जाता है प्यार, पछताते भी हैं...

$
0
0

Valentine

Valentine

Valentine Day 2024 Love Rashi : वैलेंटाइन वीक चल रहा है। वैसे सोशल मीडिया के जमाने में किसी को भी तुरंत ही प्यार हो जाता है और वह झट से इजहार भी कर देता है फिर वह चाहे किसी भी राशि का हो, जाति का हो या धर्म का। हालांकि ज्योतिष मान्यता के अनुसार इन 4 राशि के लोगों को तुरंत ही किसी से भी प्यार हो जाता है और यदि उनका निर्णय सही निकला तो ठीक अन्यथा जीवनभर पछताना ही पड़ता है।

ALSO READ: Valentine Day: इन राशियों को आसानी से नसीब में नहीं होता कभी सच्चा प्यार

मेष : हालांकि यह राशि मंगल की राशि है लेकिन यदि यह किसी को एक बार पसंद कर ले तो फिर उसे हासिल करके ही रहती हैं। ऐसे में कई बार इन्हें गच्चा भी खाना पड़ता है। इन राशि के लोगों को किसी से भी तुरंत ही प्यार हो जाता है और यह इजहार करने में भी चुकते नहीं हैं।

 

वृषभ : यह शुक्र की राशि है जो स्वाभाविक रूप से प्रेम और कला को महत्व देता है। इस राशि के लोग भी जल्द ही किसी के भी प्रेम में पड़ जाते हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो ठीक अन्यथा कई बार जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में दुखदायी साबित होता है। इन राशि के लोग बहुत ही फेमस भी रहते हैं।

ALSO READ: वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए देश के 5 परफेक्ट टूरिज्म स्पॉट

कन्या : इस राशि का स्वामी बुध होता है। इन्हें भी तुरंत ही किसी से भी प्रेम हो जाता है। हालांकि प्यार में इनके असफल होने के चांस ज्यादा रहते हैं। ये प्यार निभाना भी बखूबी जानते हैं।

 

कुंभ : इस राशि के लोग बड़े आकर्षक होते हैं और इन्हें भी तुरंत ही किसी से प्यार हो जाता है परंतु ये इजहार करने में देरी कर देते हैं जिसके कारण कई बार इन्हें उनका मनचाहा प्यार नहीं मिलता है। हालांकि ये रिश्तों को निभाना अच्छे से जानते हैं।

 

आपको हंसा देगा प्रेमी-प्रेमिका का यह मजेदार चुटकुला: संगीत की ताकत!

$
0
0

lovers jokes
 

प्रेमी (प्रेमिका से)- क्या तुम जानती हो..., 

संगीत में इतनी शक्ति होती है...

कि पानी गरम हो सकता है।

.

.

प्रेमिका- हां जरूर, क्यों नहीं ? 

.

.

जब तुम्हारा गाना सुन कर

मेरा खून खौल सकता है, 

तो पानी क्यों नहीं?

ALSO READ: आज का चटपटा मजेदार लेटेस्ट चुटकुला : नहीं हो पाई 'पप्पू' की शादी







Latest Images